Thursday, March 28, 2024
HomeBollywoodरूस में रोमांस करते नजर आयेंगे रणवीर और आलिया

रूस में रोमांस करते नजर आयेंगे रणवीर और आलिया

मुंबई : गली बॉय में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में आलिया भट्ट का एक डायलॉग काफी मशहूर हुआ था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट साबित हुई थी। अब एक बार फिर से इस जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने को तैयार है।

रणवीर और आलिया इन दिनों अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग में बिजी हैं। खबर आ रही है कि इस फिल्म के एक गाने की शूटिंग रूस में की जायेगी। इसके लिये आलिया भट्ट और रणवीर सिंह जल्द ही मास्कों के लिये रवाना होने वाले हैं। गाने को मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा कोरियोग्राफ करेंगे। आपको बता दें कि रेमो डिसूजा ने ही आलिया भट्ट की पहली डेब्यू मूवी स्टूडेंट ऑफ द ईयर में कोरियोग्राफ किया था। यही वजह है कि दोनों एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। रेमो के द्वारा इस गाने को कोरियाग्राफ करने से पूरी फिल्म की टीम काफी खुश हैं।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म का निर्देशन करण जौहर कर रहे हैं। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा इस फिल्म में इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार धर्मेंन्द्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी नजर आने वाली हैं। एक लंबे वक्त के बाद धर्मेंन्द्र और जया बच्चन बड़े पर्दें पर साथ नजर आने वाले हैं। बीते दिनों ही रणवीर सिंह ने फिल्म के सेट से धर्मेंन्द्र के साथ अपनी फोटो शेयर की थी। दर्शकों को इस मल्टी स्टारर फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

RELATED ARTICLES

Most Popular