Friday, March 29, 2024
HomeBollywoodदीपिका पादुकोण को बिना मेकअप में देख फैंस के उड़े होश

दीपिका पादुकोण को बिना मेकअप में देख फैंस के उड़े होश

मुंबई : दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस मानी जाती हैं। उन्हें एशिया की सबसे सेक्सी महिला का खिताब भी मिल चुका है। अपनी दमदार एक्टिंग, स्टाइल और खूबसूरती से दीपिका ने फैंस के दिलों में एक अहम जगह बनाई है। उनकी बड़ी-बड़ी आंखे, सांवला रंग, सेक्सी फिगर और सिजलिंग अदाओं पर तो करोड़ों लोग अपनी जान न्यौछावर करते हैं।

इसी बीच दीपिका पादुकोण ने अपने बिना मेकअप वाली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में डाला है, पोस्ट बैडमिंटन ग्लो। दीपिका की इस फोटो पर सोशल मीडिया यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियायें आ रही हैं। कुछ लोग दीपिका के नेचुरल लुक की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

एक यूजर ने पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए लिखा, ‘बूढ़ी लगी रही हो।’ दूसरे यूजर ने लिखा ये सब फिल्टर का कमाल है। जबकि अन्य यूजर ने लिखा, बोटॉक्स का असर है। वहीं बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने मजाकिया अंदाज में कॉमेंट करते हुए लिखा, कितनी कैलोरी के बाद। पीवी सिंधु को रिप्लाई देते हुए दीपिका ने ने घायल होने वाले इमोजी बनाते हुए लिखा, ‘कैलोरी को भूल जाओ। मेरी बॉडी में बहुत दर्द है।’

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा मानी जाती हैं। उन्हें हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक कई फिल्में दी हैं। वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों दीपिका फिल्म ’83’ में अपने पति रणवीर सिंह के साथ नजर आयेंगी। शादी के बाद दोनों किसी फिल्म में पहली बार साथ नजर आ रहे हैं।

इस फिल्म में दीपिका पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाती नजर आयेंगी जबकि रणवीर सिंह कपिल देव के रोल में नजर आयेंगे। इसके अलावा दीपिका ‘फाइटर’, ‘पठान’, और ‘द इंटर्न’ फिल्मों में भी काम करने वाली हैं। कुल मिलाकर कहा जाये तो दीपिका का काफी बिजी शेड्यूल चल रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular