Saturday, July 27, 2024
HomeHollywoodजेनिफर लोपेज-बेन एफ्लेक ने मास्क लगाकर किया KISS, सोशल मीडिया पर वायरल...

जेनिफर लोपेज-बेन एफ्लेक ने मास्क लगाकर किया KISS, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

नई दिल्ली। जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक लंबे समय बाद एक बार फिर साथ हैं। दोनों वेनिस फिल्म फेस्टिवल में लंबे समय बाद एक साथ रेड कार्पेट पर अपीयर हुए थे और अब जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक मेट गाला 2021 में रेड कार्पेट पर एक साथ राल्फ लॉरेन के आउटफिट में नजर आए। दोनों ना सिर्फ रेड कार्पेट पर एक साथ नजर आए बल्कि मास्क के ही साथ एक दूसरे को किस भी किया। जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक का वेनिस फिल्म फेस्टिवल में एक दूसरे के किस ने भी खूब सुर्खियां बटोरी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jlo Outfits (@jlo.outfits)


जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक रेड कार्पेट पर एक दूसरे से बातें करते, हंसते, गले लगाते और किस करते नजर आए थे। जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने 10 सितंबर की रात अपने रिलेशन को ऑफिशियल कर दिया था। दोनों लगभग 18 साल बाद एक बार फिर साथ हैं। इससे पहले तक जोनिफर और बेन ने अपने रिलेशनशिप को प्राइवेट रखा था। रिलेशनशिप में दोबारा आने के बाद जेनिफर और बेन की वेनिस फिल्म फेस्टिवल में पहली अपीयरेंस थी। अब वो मेट गाला में भी साथ नजर आए।

वेनिस फिल्म फेस्टिवल खत्म होने के बाद भी दोनों एयरपोर्ट पर एक साथ क्लिक किए गए थे। लेकिन इस दौरान बेन एफ्लेक की एक फैन के साथ झड़प हो गई। दरअसल, जेनफिर लोपेज का एक फैन उनके करीब सेल्फी लेने के लिए पहुंचा था और उसे देखकर जेनिफर लोपेज सकपका जाती हैं। इसी दौरान बेन एफ्लेक शख्स को धक्का देते हैं और जेनिफर का हाथ पकड़कर एयरपोर्ट के अंदर चले जाते हैं। आपको बता दें कि वीडियो में बेन ब्लू शर्ट और ब्लू जींस पहने हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, जेनिफर ने व्हाइट पोल्का-डॉट ड्रेस और ब्लैक हील्स पहनी हुईं थीं। बेन एफ्लेक ब्लैक टक्सेडो में और जेनिफर लोपेज थाई स्लिट गाउन में अपना जलवा बिखेरती हुई नजर आईं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं और लोगों को पसंद भी आ रही है।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular