Friday, April 19, 2024
HomeBollywoodबबीता जी " मुनमुन दत्ता"का पहले भी टूट चुका है दिल, अब...

बबीता जी ” मुनमुन दत्ता”का पहले भी टूट चुका है दिल, अब इस शख्स से हुआ प्यार

मुंबई। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी का शो काफी फेमस हो चुका है बच्चे से लेकर बड़े तक इस शो को देखना पसंद करते है। गौरतलब है कि इस शो में हर एक्टर अपने किरदार को बखूबी निभा रहें है। इन्हीं में से एक है बबीता जी का किरदार निभाने वालीं मुनमुन दत्ता इन दिनों अपने रिलेशनशिप की खबरों की वजह से सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता शो में जेठालाल के बेटे टप्पू का किरदार निभाने वाले एक्टर राज अंदकत को डेट कर रही हैं। मुनमुन दत्ता और अरमान कोहली का रिलेशन तब चर्चा में आया था जब दोनों के कहासुनी हो गई थी। दोनों का रिश्ता गुस्से की वजह से टूटा था।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरमान कोहली और मुनमुन के बीच वेलेन्टाइन डे के दिन झगड़ा हुआ था, कहा जाता है किअरमान कोहली ने तब मुनमुन पर हाथ भी उठा दिया था। जिसके बाद एक्ट्रेस मुनमुन ने अरमान कोहली के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। वहीं शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बात करें तो सीरियल में बबिता जी गोकुल धाम सोसाइटी का अहम हिस्सा हैं और जेठालाल के दिल पर राज करती हैं। शो के सभी किरदारों को दर्शक पसंद करते हैं और इन एक्टर्स को लोग उनके असली नाम से कम और शो के नाम से ज्यादा जानते हैं। शो में एक गोकुलधाम सोसाइटी की कहानी है जहां, जेठालाल, तारक मेहता, भिड़े, डॉ हाथी और बबीता जी अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं।

दोनों के बीच 9 साल की उम्र का फासला है, जिसकी वजह से मुनमुन दत्ता चर्चा में आ गई हैं। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब मुनमुन दत्ता अपने किसी रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में हों। मुनमुन दत्ता इससे पहले बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके एक्टर अरमान कोहली को डेट कर चुकी हैं। एक्ट्रेस डॉली बिंद्रा ने दोनों के रिलेशनशिप पर कहा था कि वह मुनमुन और अरमान के झगड़े की गवाह रही हैं। डॉली ने बताया था कि जब अरमान और मुनमुन मॉरिशस की छुट्टियों पर गए, तब भी अरमान और मुनमुन में झगड़े होते थे। इसके अलावा उन्होंने मुनमुन को रोते हुए घर से बाहर निकलते भी देखा था।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular