Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodक्या एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने पति से ले रहीं है तलाक? दोस्त...

क्या एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने पति से ले रहीं है तलाक? दोस्त के बयान ने किया इशारा

मुंबई। एक्ट्रेस श‍िल्पा शेट्टी इन दिनों चर्चाओं का विषय बनी हुई है। अब पति के जेल जाने के बाद से लोग एक्ट्रेस को लेकर तरह तरह की बातें कर रहीं है। अब इसी कड़ी में एक और बात निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शिल्पा शेट्टी जल्द ही अपने पति से अलग हो सकती है। दरअसल श‍िल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा 19 जुलाई को पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार कर लिए गए। उनपर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें ऐप पर अपलोड करने का संगीन आरोप लगा हुआ है।


याद दिला दें राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस के बाद श‍िल्पा से भी पूछताछ हुई थी। उन्होंने अपने पति को बेगुनाह बताया और कहा था कि वे एरॉट‍िक कंटेंट वाली फिल्में बनाते हैं ना कि पोर्न फिल्में। इस केस को लेकर श‍िल्पा सोशल मीड‍िया पर भी काफी ट्रोल हुई थीं। बाद में श‍िल्पा ने एक बयान जारी कर उन्हें प्राइवेसी देने की अपील की थी। इस केस के चलते श‍िल्पा शेट्टी भी कानूनी कार्रवाई के घेरे में आईं और उनके पर‍िवार की काफी आलोचना हुई। अब खबर है कि श‍िल्पा अपने पति राज कुंद्रा से अलग रहने की प्लान‍िंग कर रही हैं।

रिपोर्ट्स तो ये भी है कि श‍िल्पा शेट्टी को डायरेक्टर्स अनुराग बसु और प्र‍ियदर्शन ने अपने प्रोजेक्ट में रोल्स भी ऑफर किए हैं। फिलहाल ये जानकारी कितनी सही है इसपर अभी एक्ट्रेस ने कोई आध‍िकार‍िक बयान नहीं दिया है। वहीं राज से अलग रहने के फैसले पर श‍िल्पा की क्या राय है यह आने वाला वक्त ही बताएगा। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक राज कुंद्रा के कानूनी पचड़े ने श‍िल्पा के लिए भी परेशानी खड़ी कर दी है। श‍िल्पा की एक दोस्त ने एक्ट्रेस के घर में चल रहे निजी फैसलों पर कुछ बड़े खुलासे किए हैं।

एक्ट्रेस की फ्रेंड ने कहा कि श‍िल्पा आत्मनिर्भर है और अपना और अपने बच्चों का ख्याल रख सकती है। श‍िल्पा ने इंडस्ट्री में भी अपने पहचान वालों को ये खबर कर दी है कि वे हंगामा 2 और निकम्मा के बाद दूसरी फिल्मों में काम करने के लिए भी इच्छुक हैं। श‍िल्पा की दोस्त ने कहा- ‘उसे (श‍िल्पा को) कोई अंदाजा नहीं था कि ये हीरे और डुप्लेक्स बेईमानी के रास्ते आ रहे हैं।’ आगे उनकी दोस्त ने ये भी कहा कि श‍िल्पा राज के दिए सामान को छूना भी नहीं चाहती अब।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular