मुंबई। इन दिनों टीवी पर एक से बढ़कर एक सीरियल्स आ रहे है। जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करा रहें है लेकिन दर्शको को अभी भी कुछ पुराने सीरियल काफी पसंद आते है जिनका दूसरा सीजन या तो आ चूका या फिर आने वाला है। जैसे की बात कर लेते है पवित्र रिश्ता की जिसमे मानव और अर्चना की केमेस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस बीच एक और हिट टीवी शो के आने की खबर है। यह शो है ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, जो जल्दी ही दूसरे सीजन के साथ वापसी करने वाला है।
View this post on Instagram
शो को लेकर कहा जा रहा था कि टीवी जगत की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक दिव्यांका त्रिपाठी को ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ में लीड रोल ऑफर हुआ है। दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों रियेलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 को लेकर चर्चा में हैं। दिव्यांका शो में अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस की वजह से सभी की फेवरेट बनी हुई हैं। शो में दिव्यांका सभी कंटेस्टेंट को जबरदस्त टक्कर दे रही हैं, जिसकी बदौलत रोहित शेट्टी भी उनकी परफॉर्मेंस से खुश हैं।
View this post on Instagram
बता दें बड़े अच्छे लगते हैं 2 में दिव्यांका त्रिपाठी नकुल मेहता के साथ नजर आने वाली थीं। लेकिन, अब एक्ट्रेस ने शो करने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि वह कभी भी कोई शो करने को तभी तैयार होती हैं, जब वह उसकी कहानी से खुद को रिलेट कर पाएं। यानी दिव्यांका शो का हिस्सा नही होंगी। दिव्यांका के बाद अब शो का हिस्सा कौन होगा, ये अभी तक साफ नहीं हुआ है।