Friday, April 19, 2024
HomeBollywoodशादी करने जा रही है श्रद्धा कपूर? पिता शक्ति कपूर ने बताया...

शादी करने जा रही है श्रद्धा कपूर? पिता शक्ति कपूर ने बताया सच

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा श्राद्ध कपूर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।दरअसल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की सगाई की अफवाह के बाद अब श्रद्धा कपूर को लेकर सोशल मीडिया पर यह चर्चा चल रही है कि श्रद्धा जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ एक साथ शादी के बंधन में बंधने वाली है। हालांकि श्रद्धा कपूर के तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई हैं। लेकिन उनकी शादी की खबरें काफी वायरल हो रही है।

दरअसल इन दिनों श्रद्धा कपूर की एक ब्राइडल लुक पिक खूब वायरल हो रही है।जिसके बाद यह खबरें तेज हो गई है कि श्रद्धा बहुत जल्द शादी करने वाली है।जिसपर अब श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

शक्ति कपूर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अभी तक रोहन ने उनकी बेटी ( श्रद्धा कपूर) का हाथ नहीं मांगा है। रोहन एक फैमिली फ्रेंड है। रोहन अक्सर हमारे घर आता है लेकिन अभी तक उसने मेरी बेटी का हाथ नहीं मांगा है। इसके अलावा आज कल तो बच्चे अपनी चीजें खुद ही तय कर लेते हैं।

शक्ति कपूर ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि अगर श्रद्धा एक गोल्डन गर्ल है। अगर वह खुद आकर मुझसे कहेगी कि उसने अपना जीवन साथ चुन लिया है या फिर सिद्धांत भी मुझसे ये चीजें कहेगा तो मैं तुरंत मान जाऊंगा। मैं क्यों इंकार करूंगा ? लेकिन इन दिनों वह अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular