Saturday, July 27, 2024
HomeBhojpuri Cinemaइस भोजपुरी एक्ट्रेस की तीखी अदाएं देख उड़ जाएंगे होश!

इस भोजपुरी एक्ट्रेस की तीखी अदाएं देख उड़ जाएंगे होश!

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता अपने काम के साथ -साथ अपनी बोल्ड फोटो को लेकर सुर्ख़ियों में बनी रहती है। अगर उनकी इंस्टाग्राम फोटोज पर नजर डाली जाए तो वहां पर उनकी एक से एक ग्लैमरस फोटोज देखने के लिए मिलेगी। रक्षा गुप्ता फिल्मों के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। यहां पर उनके 13 हजार से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनके अकाउंट पर एक से एक ग्लैमरस तस्वीरें देखी जा सकती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता की फिल्म ‘कमांडो अर्जुन’ का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। ये उनकी तीसरी फिल्म है। इसमें वो समंदर किनारे बिकिनी में बोल्ड लुक में नजर आई थीं। लेकिन आपको बता दें कि रियल लाइफ में भी रक्षा की अदाएं किसी बॉलीवुड की हीरोइन से कम नहीं है।


आइए आज हम आपको दिखाते हैं…इसमें एक्ट्रेस ने बोल्ड सीन दिए हैं। समंदर किनारे बिकिनी में नजर आकर उन्होंने दर्शकों को ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। एक्ट्रेस ने पहली फिल्म ‘ठीक है’ दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ की। इसके बाद उन्हें दूसरी फिल्म प्रदीप पांडे चिंटू के साथ मिली थी, जिसका नाम ‘दोस्ताना’ था। इसके अलावा अब रक्षा गुप्ता एक बार फिर से प्रदीप पांडे के साथ जोड़ी बनाते हुए दिखेंगी। इनकी जोड़ी ‘कमांडो अर्जुन’ में देखने के लिए मिलेगी। इसके ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है।


रक्षा गुप्ता टीवी रियलिटी शो ‘नच बलिए’ में भी हिस्सा ले चुकी हैं और वो यहां पर सेकेंड रनरअप रही थीं। उन्होंने मुंबई से लौटकर दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन की थी। इसके बाद ही उनका एक्टिंग में मन लगा था। रक्षा गुप्ता बिहार के पूर्वी चंपारण से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने दिल्ली से अपनी पढ़ाई लिखाई पूरी की है। उनका परिवार दिल्ली और लखनऊ में ही रहता है। उन्हें बचपन से ही डांसिंग का शौक है। रक्षा गुप्ता ने अपने करियर के बारे में बात करते हुए बताया था कि उन्होंने दिल्ली में श्रीराम सेंटर स्थित यथार्थ आर्ट ऐंड कल्चर ग्रुप को ज्वाइन किया और बहुत सारे थिएटर भी किए। इसके बाद वो 2018 में मुंबई पहुंची।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular