Tuesday, April 16, 2024
HomeBhojpuri Cinemaभोजपुरी इंडस्ट्री की इस बोल्ड एक्ट्रेस ने वायरल MMS मामले पर दिया...

भोजपुरी इंडस्ट्री की इस बोल्ड एक्ट्रेस ने वायरल MMS मामले पर दिया कड़ा जवाब, कहीं ये बात

नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेस प्रियंका पंडित कुछ दिनों लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बता दें एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु के एमएमएस मामले के बाद प्रियंका का भी एक पुराना MMS इंटरनेट पर देखने को मिल रहा था। यूजर्स प्रियंका का वीडियो और उसका लिंक भी शेयर कर रहे थे। ये वीडियो काफी पुराना था, जिसे दोबारा वायरल किया जा रहा था। एक्ट्रेस ने इसके बाद से इंस्टा पर कमेंट बॉक्स भी बंद कर दिया था। जिसको लेकर लोग तरह -तरह की बातें कर रहें थे। इसके बाद से अभी तक एक्ट्रेस की तरफ से कोई बयान नहीं आया था। अब प्रियंका ने इसे लेकर बात की और अपना पक्ष रखा है।

इस बीच एक्ट्रेस प्रियंका का एक और वीडियो चर्चा में है, जिसमें वो काफी बोल्ड मेकअप में दिखाई दे रही हैं और साथ में कैप्शन में लिखा है ‘अखिंया के काजल’. इससे पहले भी उन्होंने एक फोटो शेयर कर इंटरनेट यूजर्स को एक संदेश दिया था। प्रियंका ने लिखा था ‘जब आपका पाला मूर्खों से पड़ा हो तो बेहतर है चुप रहना।’

प्रियंका पंडित ने अब मीडिया से बात करते हुए कहा है कि ‘वायरल वीडियो में वो नहीं बल्कि कोई और लड़की है।’ उन्होंने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि ‘कुछ लोग मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए जानबूझ कर उनकी गलत छवि बनाने के इरादे से वीडियो को लीक किया गया और खूब वायरल किया जा रहा है।’ हालांकि इसके बाद से वो सोशल मीडिया पर उतनी ही एक्टिव दिखाई दे रही थीं, जितनी पहले रहती थीं।

प्रियंका पूरे आत्मविश्वास के साथ यही दिखा रही हैं कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा और लगातार इंस्टाग्राम पर अपने फोटोज और वीडियोज पोस्ट कर रही हैं।बहरहाल MMS मामले पर दी गई प्रिंयका की ये सफाई सही है या नहीं इसपर कुछ कहा नहीं जा सकता है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular