Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodजेल में पति राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया मोटिवेशनल पोस्ट,...

जेल में पति राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया मोटिवेशनल पोस्ट, लिखा- जिंदगी कभी रुकती नहीं है…

मुंबई। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति कई दिनों से जेल में बंद है। हालांकि अभिनेत्री अब अपने इस मुश्किल के समय से उभरने की पूरी कोशिश भी कर रहीं है। बता दें कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी काम पर लौट आई हैं, उन्होंने अपने जीवन का मंत्र इंस्टाग्राम पर साझा किया है। शिल्पा ने एक किताब की फोटो साझा करते हुए लिखा, “हम अपनी जिंदगी में पॉज बटन को नहीं दबा सकते हैं। हर दिन काउंट होता है। फिर चाहे हम अपने मुश्किल समय में हों या फिर अच्छे समय में। कई बार हमें वक्त पर चीजें छोड़ देनी चाहिए जब हम स्ट्रेस महसूस करते हैं।

हमारी जिंदगी चलती रहती है, फिर चाहे कुछ भी क्यों न हो जाए। हमारे पास केवल एक टाइम ही तो है, बाकी कुछ नहीं है। इससे अच्छा है कि हम हर मोमेंट को जिएं, जिससे हमारे हाथ से समय न निकल सके।”यह नोट फ्रांसीसी लेखक सिमोन डी ब्यूवोइर की लिखी हुई है, जिसमें लिखा है, हम अपनी जिंदगी में पॉज बटन को नहीं दबा सकते हैं। हर दिन काउंट होता है। फिर चाहे हम अपने मुश्किल समय में हों या फिर अच्छे समय में। कई बार हमें वक्त पर चीजें छोड़ देनी चाहिए, जब हम स्ट्रेस महसूस करते हैं। हमारी जिंदगी चलती रहती है, फिर चाहे कुछ भी क्यों न हो जाए। हमारे पास केवल एक टाइम ही तो है, बाकी कुछ नहीं है। इससे अच्छा है कि हम हर मोमेंट को जिएं, जिससे हमारे हाथ से समय न निकल सके। हमें हर मोमेंट जीना चाहिए।


शिल्पा शेट्टी ने यह पोस्ट उनके पति, व्यवसायी राज कुंद्रा की अश्लील फिल्म निर्माण से जुड़े एक मामले में गिरफ्तारी के बाद इंस्टाग्राम पर साझा की गई है। फिलहाल जेल में बंद राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने पिछले महीने मोबाइल ऐप पर अश्लील क्लिप बनाने और बांटने के मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि जांच में शिल्पा शेट्टी की कोई सक्रिय भूमिका सामने नहीं आई है। अभिनेत्री ने लगभग एक महीने के लिए काम करना बंद कर दिया था, लेकिन पिछले हफ्ते सुपर डांसर 4 के सेट पर जज के रूप में लौटीं।

शिल्पा शेट्टी ने इस पोस्ट के साथ काम पर वापस जाने के दिन को चिह्नित करते हुए लिखा, उठने के लिए दृढ़ संकल्पित महिला से अधिक शक्तिशाली कोई ताकत नहीं है। सुपर डांसर 4 के सेट पर, शिल्पा शेट्टी भावुक हो गईं थी। अपने पति की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर मीडिया द्वारा उन पर की गई अनावश्यक टिप्पणियों पर नाराजगी जाहिर किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular