Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodएक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भारत की मदद के लिए जुटाए 30 लाख...

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भारत की मदद के लिए जुटाए 30 लाख अमेरिकी डॉलर, कोरोना से बदले हालातों से चिंतित है पीसी

मुंबई। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी शानदार एक्टिंग से ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अलग ही दबदबा बना लिया है। आज प्रियंका चोपड़ा अपने फैंस के दिलों पर राज करती है। फैंस भी उनकी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक के बारे में जानने के लिए बेताब रहते है। बॉलीवुड से हॉलीवुड में छलांग लगा चुकीं प्रियंका चोपड़ा जोनस कोसों दूर रहने के बाद भी भारत के लिए चिंतित रहती हैं।


वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका लंदन में अपने अपकमिंग शो ‘सिटडेल’ की शूटिंग कर रही हैं। इस शो को रूसो ब्रदर्स निर्देशित कर रहे हैं। यह एक स्पाई-थ्रिलर है। बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के कहर को देखते देसी गर्ल ने अप्रैल महीने में फंडरेजिंग की स्थापना की और अपने फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स से लगातार भारत की मदद करने का आग्रह कर रही थीं।

कोरोना के कारण देश के बदले हालातों को लेकर पीसी काफी चिंतित रहती हैं। इसी साल जब भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण संकट गहराया था तब प्रियंका और उनके पति निक जोनास ने मदद के लिए फंडरेजिंग किया था। हाल ही में एक वीडियो शेयर उन्होंने ये जानकारी दी कि भारत को इस मुश्किल वक्त से निकालने के लिए उन्होंने इस फंडरेजिंग से 30 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक धन जुटा लिया है।

प्रियंका चोपड़ा जोनस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति के निक जोनास के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में प्रियंका कहते हैं, ‘जब भारत को आपकी जरूरत थी, तो आप आगे आए। दुनिया भर से 15,000 से अधिक लोग भारत की संकट की घड़ी में मदद के लिए सामने आए। ‘

 

View this post on Instagram

 

A post shared by NICK JONɅS (@nickjonas)

निक ने आगे कहते हैं, ‘दुनिया भर से लोगों का प्यार और समर्थन मिला। वैसे अजनबी लोगों ने मदद की, जिनसे वे कभी नहीं मिले। इसके साथ ही दोनों उन लोगों को धन्यवाद दिया आगे आए और 30 लाख अमेरिकी डॉलर का दान किया। प्रियंका ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ‘हमने इसे एक साथ कर दिखाया। भारत के लिए धन्यवाद।’

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular