Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodपति के निधन के डेढ़ महीने बाद काम पर लौटीं मंदिरा बेदी,...

पति के निधन के डेढ़ महीने बाद काम पर लौटीं मंदिरा बेदी, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

मुंबई। एक्ट्रेस मंदिरा बेदी अपने पति के निधन के बाद पूरी तरफ से टूट गई थी। कई दिनों तक उन्होंने ने अपने पति को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर की थी लेकिन आज एक्ट्रेस मंदिरा बेदी का एक नया रूप देखने को मिला है। बता दें कि अपने पति को गंवाने के दर्द से अभी तक एक्ट्रेस बाहर तो नहीं आ पाई हैं लेकिन, धीरे-धीरे जिंदगी की ओर वापस जरूर लौट रही हैं। इस बात की जानकारी खुद मंदिरा बेदी ने दी है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने अपने काम पर वापस लौटने की जानकारी फैंस को दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)


गौरतलब है कि मंदिरा बेदी सीआईडी, क्यूंकि सास भी कभी बहू थी जैसे सीरिल्स का हिस्सा रह चुकी हैं और शांति में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं। वह शाहरुख खान और काजोल की दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का भी हिस्सा थीं। मंदिरा बेदी, फेम गुरुकुल, इंडियन आइडल जूनियर और इंडियाज डेडलीएस्ट रोड्स जैसे शो भी होस्ट कर चुकी हैं।

मंदिरा बेदी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है। जिसमें वह, सेट पर नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए मंदिरा बेदी ने कैप्शन में लिखा- ‘काम पर वापस आने को लेकर आभारी हूं। मेरे रास्ते में आने वाली सभी दयालुता के लिए आभारी हूं।

मेरे जीवन में लोगों के लिए आभारी और धन्य… और स्वस्थ और जीवित रहने के लिए बहुत आभारी हूं। इस फोटो में मंदिरा बेदी नीले रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। बता दें, बीते 30 जून को मंदिरा बेदी के पति और फिल्म निर्माता राज कौशल का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उनका और मंदिरा का एक 10 वर्षीय बेटा वीर है, जिसका जन्म 2011 में हुआ था। वहीं दोनों की एक बेटी तारा भी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular