Dharemdra:हाल ही में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपना 80वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर सिनेमालवर्स और फैंस ने उन्हें बधाई दी साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स ने भी बिग बी को शुभकामना संदेश भेजे। अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर जावेद अख्तर ने एक इंटरव्यू फिल्म जंजीर (Zanjeer)का जिक्र करते हुए बताया कि ये फिल्म धर्मेंद्र के लिए लिखी गई थी, लेकिन उन्होंने मना कर दी थी। धर्मेंद्र (Dharmendra) के बाद कई सेलेब्स ने इसे मना किया और फिर ये फिल्म अमिताभ के पास पहुंची। इसके बाद की बात तो सिनेमा के इतिहास है, जिसे सभी जानते हैं।
#JavedAkhtar reveals that #AmitabhBachchan was the last choice for #Zanjeer; #Dharmendra, everybody else refused to do it as ‘its hero he was supposed to be a grim, serious, bitter person throughout the film’@Javedakhtarjadu @SrBachchan@aapkadharam #AmitabhBachchanBirthday pic.twitter.com/i8bcpVA7zh
— HT City (@htcity) October 11, 2022
इंडिया टूडे से बातचीत के दौरान जावेद अख्तर ने कहा कि कैसे जंजीर, अमिताभ नहीं बल्कि धर्मेंद्र के लिए लिखी गई थी, लेकिन उनके मना करने के बाद कई और सेलेब्स ने इसे मना किया और आखिरकार फिल्म अमिताभ बच्चन को मिली। जावेद अख्तर की इस बात पर अब धर्मेंद्र ने पलटवार किया है। धरम पॉजी ने ट्वीट कर लिखा, ‘जावेद, कैसे हो… दिखावे की इस दुनिया में हकीकत दबी रह जाती है। जीते रहो… दिलों को गुदगुदाना खूब आता है… काश सिर चढ़ के बोलने का जादू भी सीख लिया होता।’
Javed, kaise ho …….dikhave ki iss duniya mein haqeeqaten dabi rah jaati hain . jeetey raho…..Dilon ko gudgudana khoob aata hai …..kaash sar chad ke bolne ka jaadu bhi sekh liya hota …..
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) October 11, 2022
दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘जावेद, कैसे हो… दिखावे की इस दुनिया में हकीकत दबी रह जाती है। जीते रहो… दिलों को गुदगुदाना खूब आता है… काश सिर चढ़ के बोलने का जादू भी सीख लिया होता।’
Refusing Zanjeer, was an emotional hurdle which i have mentioned in aap ki Adaalat. So please don’t misunderstand me. i always love Javed and Amit.
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) October 11, 2022
धर्मेंद्र के ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग जावेद अख्तर के स्टेटमेंट की निंदा कर रहे हैं। कुछ लोग यहां तक कह रहे हैं कि जावेद बेवजह चर्चा में रहने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं।