Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodबादशाह और सहदेव का बसपन का प्यार हुआ रिलीज, कुछ ही घंटों...

बादशाह और सहदेव का बसपन का प्यार हुआ रिलीज, कुछ ही घंटों में गाने ने बटोरे लाखों व्यूज

मुंबई : इन दिनों सोशल मीडिया पर बसपन का प्यार गाना ट्रेडिंग में बना हुआ है। जहां देखो वहां इसी गाने के चर्चें हैं। ये गाना छत्तीसगढ़ के रहने वाले 10 साल के बच्चे सहदेव दिरदो ने दो साल पहले गाया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस गाने को अब बादशाह ने अपने अंदाज में रीक्रिएट किया है। गाने में बादशाह के साथ-साथ सहदेव ने भी गाना गाया है और वो वीडियो में अपना डैशिंग अंदाज दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। बादशाह और सहदेव के अलावा रिको और आस्था गिल ने गाने में अपनी आवाज दी है. बादशाह का यह गाना बचपन का प्यार रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

लंबे वक्त से ही बादशाह और आस्था गिल अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दे रहे थे कि, जल्द ही वो ‘बसपन का प्यार’  गाने का नया वर्जन लेकर आ रहे है। अब इंतजार को खत्म करते हुए पूरे गाने को रिलीज कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular