Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodRAINBOW निहारता देख देसी गर्ल का निक जोनास ने बनाया वीडियो, बोले-...

RAINBOW निहारता देख देसी गर्ल का निक जोनास ने बनाया वीडियो, बोले- ‘She’s Cute’

मुंबई। देसी गर्ल इन दिनों ग्लोबल स्टार्स बन चुकी है। जी हां हम बात करे रहें है एक्ट्रेस प्रियंका चौपड़ा की। प्रियंका चौपड़ा ने जब से हॉलीवुड सिंगर निक जोनास से शादी की है तब से वो सुर्ख़ियों में बनी हुई है। हालांकि उनके फैंस प्रियंका और निक की केमेस्ट्री को जानने में काफी दिलचस्पी दिखाते है। निक जोनस और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की लव स्टोरी लोगों को पसंद आती है। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक दोनों के प्यार के किस्सों को जानना लोग पसंद करते हैं। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास से दूर लंदन में रूसो ब्रदर्स के ‘सिटाडेल’ की शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में निक ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह बहुत क्यूट लग रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by NICK JONɅS (@nickjonas)


दोनों सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने दिल की बात का इजहार कर देते हैं। दोनों ये अदा लोगों को पसंद आती हैं। यहीं वजह है कि सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज या तस्वीरें आते ही वायरल हो जाती हैं। हाल ही में निक जोनास ने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने प्रियंका को क्यूट बता दिया। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका के पास कीनू रीव्स की ‘द मैट्रिक्स 4’ भी पाइपलाइन में है और मिंडी कलिंग के साथ एक शो भी है। उनकी बड़ी बॉलीवुड वापसी 2022 में रिलीज होने वाली है जो ‘मां आनंद शीला’ की बायोपिक भी है।


वीडियो में प्रियंका एक लॉन्ग व्हाइट शर्ट पहने इंद्रधनुष को निहाते दिखाई दे रही हैं। जैसे ही उन्होंने देखा निक वीडियो बना रहे हैं तो वह मुस्कुराने लगीं। वीडियो के बैकग्राउंड में फ्रेंकी वल्ली का गाना’ कांट टेक माई आइज ऑफ यू’ बजता हुआ सुनाई दे रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए निक ने कैप्शन दिया- ‘शी इज क्यूज। फैंस इस वीडियो को देख खूब कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘ओह क्या प्यार करने वाला पति है। दूसरे ने लिखा, ‘आप दोनों एक साथ प्यारे लगते हैं। कई फैंस ने इसपर दिल वाली इमोजी बनाई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular