Saturday, July 27, 2024
HomeBhojpuri Cinemaभोजपुरी की क्वीन: एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने मांगा एक लड़का, तो एक...

भोजपुरी की क्वीन: एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने मांगा एक लड़का, तो एक फैंस बोला-‘मिल जाएगा, इंतजा…..

नई दिल्ली। भोजपुरी की क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस रानी चटर्जी भले ही फिल्मों से दूर हैं, बहरहाल, रानी चटर्जी फिल्मों से काफी समय से दूर हैं और अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं। वो अक्सर अपना फिटनेस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। वो कभी 79 किलो की थीं और सोशल मीडिया पर उनके बढ़े वजन को लेकर लोग खूब कमेंट्स करते थे।

इसलिए, उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी और अपनी फिटनेस पर ज्यादा ध्यान देने लगी थीं। हालांकि, पिछले साल एक्ट्रेस ने टीवी शो से वापसी जरूर की थी। वो रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में नजर आई थीं। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा रानी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में थीं। उनका ब्वॉयफ्रेंड मनदीप बामरा संग ब्रेकअप की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

वो अपनी फिटनेस वीडियो को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा था, ‘एक लड़का चाहिए। उनका वीडियो वायरल हो रहा है। रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड सॉन्ग ‘एक लड़का चाहिए’ पर एक्सप्रेशन्स दे रही हैं। उनके इस वीडियो फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।


एक यूजर ने रानी के वीडियो को देख लिखा, ‘मिल जावेगा मैडम जी, सब्र का फल मीठा होता है।’ दूसरे ने लिखा, ‘इंशाहअल्लाह एक दिन वो भी मिल जाएगा।’ वहीं, कइयों ने तो एक्ट्रेस की फिटने को लेकर भी कमेंट किया है। एक शख्स ने लिखा, ‘आप पहले से पतली लगने लगी हो।’ बता दें कि रानी चटर्जी का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। इसे खबर बनाए जाने तक तीन हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular