Saturday, April 20, 2024
HomeBollywoodनोरा फतेही ने अपनी इस अदा से फैंस को बनाया दीवाना, साड़ी...

नोरा फतेही ने अपनी इस अदा से फैंस को बनाया दीवाना, साड़ी में भी आग लगा रही हैं एक्ट्रेस

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। आज एक्ट्रेस नोरा फतेही ने इंडस्ट्री में अलग पहचान बना ली है। वैसे आपको बता दें कि नोरा ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए जी-तोड़ मेहनत की है। उन्होंने अपने दम पर सात समंदर पार से आकर बॉलीवुड में जगह बनाई है। बॉलीवुड में उनकी कोई पहचान नहीं थी और ना ही कोई फ़िल्मी बैकग्राउंड था.उनका दूर-दूर तक बॉलीवुड से कोई वास्ता नहीं था। नोरा कनाडा से इंडिया आईं और यहां ऑडिशन देकर-देकर अपनी शुरुआत करने की कोशिश की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)


नोरा फतेही इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ़ इंडिया के चलते सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में नोरा एक जासूस के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में नोरा ने कुछ डांसिंग नंबर्स भी किए हैं जिनमें से एक कोका कोला काफी पॉपुलर हो चुका है। अपनी ग्लैमरस आदाओं की वजह से सोशल मीडिया पर हमेशा छाई रहती हैं। इसी बीच नोरा ने इंसाटाग्राम पर अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इस बार नोरा का मॉर्डन नहीं बल्कि देसी अंदाज देखने को मिल रहा हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)


इस तस्वीर में नोरा फतेही पिंक कलर की सीमर साड़ी में नजर आ रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस की अदाएं देखते बन रही है। नोरा फतेही अकसर अपने बोल्ड लुक को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपने देसी अंदाज से फैंस का मन मोह लिया है। खुले बालों और न्यूड मेकअप के साथ नोरा फतेही बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन वायरल तस्वीरों को नोरा फतेही ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर छा चुकी है। नोरा द्वारा शेयर की गईं तस्वीरों में उनकी सिजलिंग अदाओं पर उनके फैंस फिदा हो गए हैं। नोरा फतेही द्वारा उनकी इन तस्वीरों को उनके चाहने वाले काफी पसंद कर रहे हैं और फोटोज पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular