Sunday, May 19, 2024
HomeBollywoodइन 5 स्टार्स से रहे Sonakshi Sinha के इश्क के चर्चे, एक...

इन 5 स्टार्स से रहे Sonakshi Sinha के इश्क के चर्चे, एक बार हो गई थीं शादी की तैयारियां

दबंग गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। हलाकि उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से काफी नाम कमाया है। दरअसल हमेशा शांत सी रहने वालीं सोनाक्षी सिन्हा अपनी लव लाइफ को लेकर खासा सुर्खियों में रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा का नाम कई स्टार्स के साथ जुड़ा है। इनमें अर्जुन कपूर, शाहिद कपूर समेत कई स्टार्स शामिल हैं।

‘दबंग गर्ल’ सोनाक्षी सिन्हा अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। हलाकि उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से काफी नाम कमाया है। दरअसल हमेशा शांत सी रहने वालीं सोनाक्षी सिन्हा अपनी लव लाइफ को लेकर खासा सुर्खियों में रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा का नाम कई स्टार्स के साथ जुड़ा है। इनमें अर्जुन कपूर, शाहिद कपूर समेत कई स्टार्स शामिल हैं।

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर का नाम साल 2015 में एक-दूसरे के साथ जुड़ा था। उस वक्त दोनों की ‘तेवर’ फिल्म रिलीज हुई थी। खबरें थीं कि दोनों ने कुछ महीनों तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और कुछ ही महीनों में दोनों अलग हो गए। अलग होने के बाद भी अर्जुन हमेशा सोनाक्षी को अपनी एक अच्छी दोस्त मानते हैं।

दरअसल बंटी सचदेवा सोहेल खान के साले हैं। बंटी सोहेल की पत्नी सीमा के भाई हैं। बंटी और सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी मीडिया में कई बार एक साथ लिया गया। यहां तक कि साल 2016 में तो दोनों के शादी करने तक की खबरें सामने आई थीं। हालांकि बाद में एक पोर्टल ने साफ किया कि दोनों के रास्ते अब जुदा हो चुके हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और फेम सिनेमाज के एमडी आदित्य श्रॉफ का नाम भी एक साथ जुड़ा है। एक रिपोर्ट में बताया गया कि सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य करीब दो साल तक एक-दूसरे के साथ थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर जबरदस्त बहस हुई। सोनाक्षी के साथ आदित्य का बर्ताव काफी गुस्सैल था। इस कारण ये रिश्ता भी खत्म हो गया।

जहीर इकबाल एक प्रोपर्टी बिल्डर और एक्टर सलमान खान के बचपन के दोस्त इकबाल रतनासी के बेटे हैं। फिल्म नोटबुक से उन्होंने डेब्यू किया था। जहीर का नाम सोनाक्षी सिन्हा से तब जुड़ा जब पार्टियों से दोनों की एक साथ तस्वीरें सामने आने लगीं। हालांकि दोनों ने हमेशा ही अपने रिश्ते की खबरों को महज अफवाह बताया था।

शाहिद और सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2013 में आई फिल्म आर. राजकुमार में एक साथ काम किया था। इसी फिल्म के बाद से बॉलीवुड की गलियों में दोनों के रिश्ते की खबरें फैलने लगीं। हालांकि सोनाक्षी ने अपने एक इंटरव्यू में एकदम साफ करते हुए कहा था कि ऐसी अफवाह फैलाना लोगों का काम है। उन्हें इन सबसे फर्क नहीं पड़ता है। शाहिद और वे केवल अच्छे दोस्त हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular