Thursday, March 28, 2024
HomeBollywoodइन हसीनाओं का नहीं था फिल्म इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर, अपनी कातिलाना...

इन हसीनाओं का नहीं था फिल्म इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर, अपनी कातिलाना आदाओं से बनाई जबरदस्त पहचान

मुंबई। बोलीवुड के ग्लैमर की चकाचौंध अकसर हर किसी को पसंद आती है, लेकिन क्या आपको पता है इन गलियारों में आज टॉप पर बैठी अभिनेत्रियों ने क्या कुछ सहा है? यहां पर अपना नाम बनाने के लिए कई सारी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है। खासकर जब आप इस इंडस्ट्री से बहार के हो उसके बाद यहां पर अपना परचम लहराना बहुत ही कठिन साबित होता है। उसके बाबजूद भी कई अदाकाराएं ऐसी भी है जिनका इस इंडस्ट्री में न तो कोई गॉडफादर है और न ही उनको कोई फ़िल्मी बैकग्राउंड था उसके बाद भी इन हसीनाओं ने इस इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है।

प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत और अनुष्का शर्मा से लेकर ऐसी बहुत सी बॉलीवुड एक्ट्रेसेज हैं जो एक छोटे शहर से आकर बड़े पर्दे पर छाई हैं और अपनी एक्टिंग के बल पर लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज हम आपको उन्हीं एक्ट्रेसेज के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने टैलेंट के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अलग मुकाम हासिल किया और लाखों लोगों के दिल में जगह बनाई।

दिशा पटानी


बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने भले ही अभी कुछ फिल्मों में काम किया हो लेकिन अपनी एक्टिंग के दम पर उन्होंने लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया। आज सोशल मीडिया पर दिशा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। आपको बता दें दिशा पाटनी भी प्रियंका चोपड़ा के शहर बरेली से ताल्लुक रखती हैं। दिशा अक्सर अपने बोल्ड लुक और फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। मिस लखनऊ बनने के बाद दिशा पैंटालून मॉडल में फर्स्ट रनरअप रहीं। बता दें कि 17 साल की उम्र में दिशा ने अपना पहला फोटोशूट कराया था जिसमें वह काफी अलग नजर आईं थीं। इसी के बाद तेलुगु फिल्मों के डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ ने उन्हें मूवी ‘लोफर’ के लिए कास्ट किया। यहीं से दिशा की फिल्मों में एंट्री हुई।


कंगना रनौत
बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कही जाने वाली कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से शहर मनाली से आती है। एक छोटे से शहर से निकलकर आज उन्होंने पूरे बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के दम पर खास पहचान बनाई है। कंगना आज जिस मुकाम पर हैं उसे पाने के लिए उन्होने काफी स्ट्रगल किया है। कंगना कई बार अपने इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि शुरु में उनकी लैंग्वेज को लेकर उनका बहुत मजाक उड़ाया जाता था। लेकिन आज उनकी एक्टिंग ने लोगों का मुंह बंद कर दिया है। देश ही नहीं पूरी दुनिया में लोग कंगना को जानते हैं।


प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा भले ही अब एक फेमस एक्ट्रेस हो लेकिन उन्होंने भी अपने करियर की शुरुआत एक छोटे से शहर से निकल कर की थी। प्रियंका उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली हैं। यहां से निकलकर उन्होंने न केवल बॉलीवुड में अपना दमखम दिखाया, बल्कि हॉलीवुड में भी अपना सिक्का जमाया। आज दुनियाभर में उनके लाखों फैंस हैं। बता दें कि ‘मिस इंडिया वर्ल्ड’ का ताज जीतने के बाद प्रियंका चोपड़ा को पहली बार अब्बास मस्तान की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म हमराज के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन किसी वजह से वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन सकी। उसके बाद एक्टिंग की दुनिया में पहला कदम तमिल फिल्म ‘थमिजहन’ से रखा।

प्रीति जिंटा
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल कही जाने वाली एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भले ही अब फिल्मों से दूर हो लेकिन एक समय में उन्होंने अपनी एक्टिंग से सबको अपना दीवाना बना लिया था। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया। आज भी लोग उनको भूले नहीं हैं। प्रीति ने शिमला के एक छोटे से शहर रोहरू से से निकलकर अपने करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस की क्यूट स्माइल ने दर्शकों को दीवाना बना दिया था।


अनुष्का शर्मा
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अयोध्या से ताल्लुक रखती हैं। बाद में पिता के ट्रांसफर होने का कारण वो बैंगलुरु चली गई।अनुष्का का कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है, दूर-दूर तक अभिनेत्री के परिवार का फिल्मों से कोई नाता नहीं था, उन्होंने फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बॉलीवुड की दुनिया में अपना पहला कदम रखा। उसके बाद उन्हें कई हिट फिल्मों में देखा गया। उन्होंने अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री और लोगों के बीच एक खास पहचान बनाई। आज उनकी गिनती एक सफल अभिनेत्रियों में की जाती है।


ऐश्वर्या राय
सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसज की लिस्ट में शुमार ऐश्वर्या राय का जन्म कर्नाटक के मैंगलूर में हुआ था। ऐश्वर्या के पिता पेशे से एक इंजीनियर थे और मां लेखिका हैं. ऐश्वर्या ने भी एक छोटे से शहर से निकलकर इस मुकाम तक पहुंची। अभिनेत्री ने पहले मिस वर्ल्ड का ताज जीता। उसे बाद बॉलीवुड में अपना कदम रखा। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया और लोगों के बीच एक अलग पहचान बनाई। आज भी लोग उनकी खूबसूरती के कायल हैं।


मल्लिका शेरावत
कम समय में बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने वाली एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने हरियाणा के रोहतक से निकलकर बॉलीवुड में अपना कदम रखा। मल्लिका ने साल 2000 में रिलीज फिल्म ‘मर्डर’ और ‘ख्वाहिश’ से बॉलीवुड में खास पहचान बनाई. फिल्मों के अलावा उन्हें कई आइटम गानों देखा गया। वो हमेशा अपने बोल्ड लुक और ग्लैमरस अंदाज के चलते चर्चा में रही। लोग उन्हें आज भी पसंद करते हैं। किसी न किसी वजह के चलते वो आज भी लोगों के बीच सुर्खियां में बनी रहती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vidya Balan (@balanvidya)


विद्या बालन
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस विद्या बालन को कौन नहीं जानता। उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। विद्या केरल के एक छोटे से शहर पलक्कड़ से आती हैं. बॉलीवुड से पहले उन्होंने टीवी जगत में अपना कदम रखा था। विद्या ने बताया कि जब उन्होंने फिल्म जगत में कदम रखा था तो उन्हें काफी रिजेक्शन झेलना पड़ा था। लेकिन आज हर कोई उनका दीवाना है।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular