Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodइन 3 विवादों ने शिल्पा शेट्टी को बना दिया था कंट्रोवर्सी क्वीन

इन 3 विवादों ने शिल्पा शेट्टी को बना दिया था कंट्रोवर्सी क्वीन

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के कारण चर्चे में है। राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामला हर दिन नया मोड़ ले रहा है। कई मॉडल्स और अभिनेत्रियां राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में अपनी बात सोशल मीडिया के जरिए सामने रख रही हैं। हालांकि शिल्पा शेट्टी के साथ यह पहला कंट्रोवर्सी नहीं है। इसके पहले भी शिल्पा कई विवादों में घिरी हैं। जिनमें से 3 विवाद ऐसे रहे जिन्होंने शिल्पा को कई दिनों तक सुर्खियों में बनाए रखा।


जिन 3 विवादों ने शिल्पा शेट्टी को बना दिया था कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन वो है:

शिल्पा को मंदिर के पुजारी ने की थी किस

2009 में शिल्पा सखीगोपाल मंदिर में गई थी। जहां एक पुजारी ने शिल्पा के गाल पर किस कर लिया था। जिसके बाद यह तस्वीर काफी वायरल हुआ।साथ ही इस पर जमकर विवाद हुआ। बाद में शिल्पा ने इस मामले पर कहा था कि क्या कोई बाप अपनी बेटी को किस नहीं कर सकता क्या ? हालांकि बाद में शिल्पा की वायरल तस्वीर पर काफी मोम बनाई गई।

रिचर्ड गेर किसिंग कॉन्ट्रोवर्सी

हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेर और शिल्पा शेट्टी का किसिंग ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। दरअसल एक एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के एक कार्यक्रम में रिचर्ड गेर और शिल्पा शेट्टी स्टेज पर खड़े थे। इस दौरान रिचर्ड ने शिल्पा को जबरदस्ती किस कर लिया था। इसके बाद शिल्पा को काफी ट्रोल किया गया। हालांकि बाद में शिल्पा ने यह कह कर मामले पर ताला लगाया कि सब कुछ इतना जल्दी में हुआ कि उन्हें कुछ भी रिएक्ट करने का मौका ही नहीं मिला।

आईपीएल में फिक्सिंग विवाद

शिल्पा शेट्टी आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स की को ऑनर थीं। शिल्पा के पति राज कुंद्रा लंबे समय से सट्टेबाजी और फिक्सिंग के लिए एजेंसियों के शक के घेरे में थे। जिसके बाद राज कुंद्रा इस मामले में दोषी पाए गए थे। जिसके बाद उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स पर दो साल का बैन लग गया था। ये विवाद शिल्पा की लाइफ की सबसे बड़ा विवाद रहा है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular