Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodजल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं सिंगर गुरु रंधावा

जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं सिंगर गुरु रंधावा

गुरु रंधावा जल्द ही बॉलीवुड में एक एक्टर के तौर पर कदम रखने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद गुरु रंधावा ने ही दी है। रंधावा के फैंस के लिए ये किसी गुड न्यूज से कम नहीं है।इस फिल्म को लेकर गुरु रंधावा काफी उत्साहित दिख रहे हैं। गुरु रंधावा ने अपने कई हिट गानों से फैंस का दिल जीता है।

पॉपुलर सिंगर गुरु रंधावा जो अपने गानों और म्यूजिक विडियोज से लोगों का दिल जीतते आ रहे थे,अब वो फिल्मों में एक्टिंग करते दिखेंगे।उनका बॉलीवुड डेब्यू होने वाला है। रंधावा एक हिंदी म्यूजिकल फीचर फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म में एक गुमनाम और गरीब सिंगर की कहानी को दिखाई जाएगी। जो अपना खुद का पहचान बनाता है और सफल होता है।

इस फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं है। इस फिल्म को एंडमॉल शाइन इंडिया प्रोड्यूस करेगा। अभी बाकी कास्ट की भी तलाश की जा रही है। गायक और म्यूजिक कंपजोर के रूप के उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। गायिकी में अपनी अलग पहचान बनाने के बाद यह गुड न्यूज सामने आई है। उनके फैंस भी उन्हें एक्टिंग करते देखने के लिए बेताब है।

सिंगिंग में कामयाब होने के बाद अब एक्टिंग में हाथ आजमाने जा रहे है। फिलहाल 29 वर्षीय सिंगर गुरु रंधावा ने कई हिट गाना दिया। गुरु रंधावा के सूट सूट, मेहंदी वाले हाथ, नच मेरी रानी, इश्क तेरा, हाई रेटेड गबरू सहित कई गाने हिट रहे हैं। अब जल्द ही गुरु रंधावा को फैंस एक एक्टर के तौर पर भी दिखेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular