Friday, April 19, 2024
HomeBhojpuri Cinemaभोजपुरी गाना 'सेनुर पर डाका डाले' ने ढाया कहर, एक्ट्रेस ने...

भोजपुरी गाना ‘सेनुर पर डाका डाले’ ने ढाया कहर, एक्ट्रेस ने लगाए चार चांद

नई दिल्ली। भोजपुरी गाने इस समय सोशल मीडिया पर तहला मचा रहे है। और कोई भी भोजपुरी गाना आते ही ट्रेंडिंग करने लगते है। अब इसी कड़ी में एक और भोजपुरी गाना धमाल मचा रहा है। बता दें कि भोजपुरी सिंगर एक्टर अंकुश राजा, शिल्पी राज, प्रियंका रेवड़ी और प्रियांशू सिंह का मस्ती से भरपूर वीडियो सांग ‘सेनुर पर डाका डाले’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से रिलीज किया गया है। सुपरस्टार अंकुश राजा व शिल्पी राज की आवाज में गाया हुआ गाना ‘सेनुर पर डाका डाले’ सोशल मीडिया पर भी खूब पॉपुलर हो रहा है। गाने के सिंगर्स अंकुश राजा और शिल्पी राज हैं। निर्माता रत्नाकर कुमार, संगीतकार रौशन सिंह, गीतकार गर्दा सियाडीह, डायरेक्टर रवि पंडित, कोरियोग्राफर रितिक आरा, एडिटर दीपक पंडित, गार्जियन लखन बाबा, मैनेजर नेता जी और प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं।

कुछ ही घन्टे में गाने को लाखों व्यूज मिल गए हैं और यह मिलियन क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ रहा है। यह एक बेहद रोचक और मजाक मस्ती वाला गाना है। निर्माता रत्नाकर कुमार द्वारा निर्मित किया गया यह गाना जीजा साली के बीच छेड़छाड़ वाला मस्ती भोजपुरी सांग है। प्रियंका रेवड़ी ने इसमें साली का रोल किया है जो अपने जीजा अंकुश को छेड़ती है। तो अंकुश गाते हैं “जो बहिने के सेनुर पर डाका डाले.” पत्नी के किरदार में प्रियांशु सिंह हैं। गौरतलब है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने अपना परचम बुलंद रखा है। इस संगीत कंपनी के द्वारा प्रतिदिन स्टार सिंगर्स और कलाकारों के गाने रिलीज हो कर मिलियन क्लब में शामिल हो रहे हैं। इसी प्रतिष्ठित म्यूज़िक कम्पनी से अंकुश राजा का यह धमाल सांग बेपनाह लोकप्रिय हो रहा है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत इस धमाल सांग का टीज़र देखकर ही फैन्स के सब्र का पैमाना छलका जा रहा था और वे बड़ी बेसब्री से वीडियो का इंतज़ार कर रहे थे, जब भोजपुरी गाना रिलीज हुआ तो इसे हाथों हाथ लिया जा रहा है। यह काफी महंगा और भव्य म्यूज़िक वीडियो है। गाने में प्रियंका रेवड़ी और प्रियांशू सिंह का हुस्न ऐसा नजर आता है जो मदहोश कर देने वाला है और फिर इस अंदाज से वो मुस्कुराती हैं कि दर्शक क्रेजी हुए जा रहे हैं। उस पर अंकुश राजा शानदार बॉडी के साथ बेहद रोमांटिक फील लिए हुए गाते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular