Friday, April 19, 2024
HomeBhojpuri Cinemaसुपरस्टार मोनालिसा ने फिर बिखेरा जलवा, पति संग गोवा वेकेशन पर कर...

सुपरस्टार मोनालिसा ने फिर बिखेरा जलवा, पति संग गोवा वेकेशन पर कर रहीं इन्जॉय

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार मोनालिसा अपनी एक्टिंग व अपनी दिलकश अदाओं से लोगों के बीच में छाई रहती है। आज मोनालिसा एक जाना- पहचाना नाम है साथ ही अपनी हॉट तस्वीरों से सोशल मीडिया पर तहलका मचाती रहती हैं। कभी पूल फोटोज तो कभी बीच पर मस्ती करते हुए हाल ही में मोनालिसा ने अपनी ग्लैमरस तसवीरें फैंस के साथ शेयर की थी। मोनालिसा इन दिनों भोजपुरी एक्टर और पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ गोवा वेकेशन पर गई हुई हैं और वहां से कपल साथ में बिताए अपने कुछ हसीन पलों की तस्वीरें फैंस के साथ भी शेयर कर रहा है। ऐसे में अब एक्टर ने पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी मोनालिसा के साथ फोटोज शेयर की हैं। इनमें दोनों साथ में पोज देते और चिल करते नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)


मोनालिसा और विक्रांत पेशे से एक्टर हैं। काम में ज्यादा बिजी रहने के बावजूद भी दोनों एक-दूसरे को कभी समय देना नहीं भूलते हैं। बिजी शेड्यूल से दोनों वक्त निकालकर अक्सर वेकेशन पर जाते हैं। इसके साथ ही मोनालिसा भले ही एक एक्ट्रेस हैं, लेकिन वो अपनी बीमार सास के साथ भी टाइम बिताती हैं और कई बार तो वो उनसे मिलने के लिए पति के गृह क्षेत्र आजमगढ़ चली जाती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)


मोनालिसा पति और अपने परिवार बहू की तरह ही ख्याल रखती हैं। बता दें, एक्ट्रेस और विक्रांत सिंह राजपूत ने 2017 में सलमान खान के टीवी शो ‘बिग बॉस’ के घर में शादी रचाई थी। इनकी शादी उस समय काफी चर्चा में रही थी। यहां तक कि कइयों ने तो कयास लगाए थे इन्होंने पैसों के लिए ऐसा किया है और इनका रिश्ता कम समय में ही टूट जाएगा। खैर, विक्रांत-मोनालिसा की शादी को चार साल हो गए हैं। दोनों स्टार्स साथ में काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। अब एक्ट्रेस जल्दी सारे काम निपटा कर फैमिली प्लानिंग की भी तैयारी कर रही हैं। इस बात को उन्होंने साल 2021 की शुरुआत में ही कहा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में मोनालिसा बड़ी ईयरिंग्स और पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही हैं। फोटोज को शेयर करने के साथ ही विक्रांत ने कैप्शन में बड़े अक्षरों में ‘गोवा’ लिखकर ट्री वाली इमोजी शेयर की है। इन तस्वीरों में उन्होंने एक्ट्रेस को भी टैग किया है। वहीं, विक्रांत के इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही फैंस ने भी खूब कमेंट किए। विक्रांत-मोनालिसा के फैंस इनकी जोड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कोई इनके प्यार दिखा रहा है तो कोई इन्हें अपना लव बर्ड बता रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)


अगर मोनालिसा के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो इन दिनों टीवी सीरियल ‘नमक इश्क का’ में काम कर रही हैं। इसमें वो एक नेगेटिव भूमिका अदा कर रही हैं। वो इरावती का रोल प्ले कर रही हैं और फैंस उनके इस किरदार को काफी पसंद कर रहे हैं। इससे पहले भी मोनालिसा को नेगेटिव भूमिका निभाते हुए टीवी शो ‘नजर’ में देखा जा चुका है। एक्ट्रेस काफी समय से भोजपुरी सिनेमा से दूर हैं और हिंदी टीवी शोज में काम कर रही हैं। वो विक्रांत के साथ ‘नच बलिए’ शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular