Sunday, September 8, 2024
HomeBollywoodAnnu Kapoor hospitalised: अन्नू कपूर अस्पताल में हुए भर्ती

Annu Kapoor hospitalised: अन्नू कपूर अस्पताल में हुए भर्ती

Annu Kapoor hospitalised: जाने-माने अभिनेता अन्नू कपूर (Annu Kapoor) को 26 जनवरी को सीने में दर्द की शिकायत हुई। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस वक्त अन्नू कपूर (Annu Kapoor) लगातार डॉक्टरों की निगरानी में बने हुए हैं। उनकी स्थिति पहले के मुताबिक स्थिर बताई जा रही है।

Annu Kapoor hospitalised: जाने-माने अभिनेता अन्नू कपूर (Annu Kapoor) को 26 जनवरी को सीने में दर्द की शिकायत हुई। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस वक्त अन्नू कपूर (Annu Kapoor hospitalised) लगातार डॉक्टरों की निगरानी में बने हुए हैं। उनकी स्थिति पहले के मुताबिक स्थिर बताई जा रही है।

अन्नू कपूर का हेल्थ अपडेट (Annu Kapoor hospitalised)

सर गंगा राम अस्पताल मैनेजमेंट की ओर से अन्नू कपूर (Annu Kapoor) का हेल्थ अपडेट दिया गया है। बताया जा रहा है कि अन्नू कपूर (Annu Kapoor) को सीने में दर्द की शिकायत होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस वक्त उनका इलाज अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुशांत वट्टल कर रहे हैं। इस वक्त अन्नू कपूर की स्थिति स्थिर हैं और ठीक हो रहे हैं। अब इस खबर को सुनने के बाद अन्नू के फैंस उनकी तबीयत जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/Cni4nOOubEZ/?utm_source=ig_web_copy_link

100 से अधिक फिल्मों में कर चुके हैं काम 

अपने 40 साल के फिल्मी करियर में अन्नू कपूर (Annu Kapoor) 100 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनका जन्म 20 फरवरी 1956 को मध्य प्रदेश के भोपाल में हुआ था। अन्नू कपूर (Annu Kapoor) का असली नाम अनिल कपूर है। लेकिन फिल्मों में आने के बाद उनका नाम बदलकर अन्नू कपूर रख दिया गया। अन्नू कपूर (Annu Kapoor) एक अभिनेता होने के साथ-साथ रेडियो जॉकी, टीवी होस्ट, सिंगर भी हैं। उनमें एक साथ कई क्वालिटी हैं। अन्नू कपूर (Annu Kapoor) कई टीवी सीरियल में भी काम कर चुके हैं।

अन्नू कपूर

अन्नू कपूर (Annu Kapoor) ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत अमिताभ बच्चन की फिल्म काला पत्थर से की थी। लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म उत्सव  से मिली। इसके बाद अन्नू कपूर (Annu Kapoor) तेजाब’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘राम लखन’, ‘सात खून माफ’ जैसी कई फिल्मों में नजर आए।

आथिया और राहुल की शादी की इनसाइड तस्वीरें आयी सामने

https://bollywoodupdates.in/news/14758

 

RELATED ARTICLES

Most Popular