Saturday, April 20, 2024
HomeBollywoodराखी सावंत की गिरफ्तारी पर पुलिस ने कहा....

राखी सावंत की गिरफ्तारी पर पुलिस ने कहा….

Rakhi Sawant: बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने ट्वीट करके ये जानकारी दी थी कि उनकी शिकायत पर राखी सावंत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन अब इस मामले पर पुलिस का बयान सामने आया है अंबोली पुलिस ने बताया कि राखी को केवल पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

Rakhi Sawant: बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने ट्वीट करके ये जानकारी दी थी कि उनकी शिकायत पर राखी सावंत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन अब इस मामले पर पुलिस का बयान सामने आया है अंबोली पुलिस ने बताया कि राखी को केवल पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

आज दोपहर में तीन बजे राखी सावंत अपनी डांस एकेडमी को लॉन्च करने वाली थीं लेकिन इससे पहले ही पुलिस के द्वारा होने वाली पूछताछ के लिए उन्हें जाना पड़ा। वहीं शर्लिन चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ये दावा किया कि राखी सावंत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन इस मामले पर अंबोली पुलिस का कहना है कि उन्होंने राखी की गिरफ्तारी नहीं की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राखी सावंत को सिर्फ पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उनकी कोई कस्टडी या गिरफ्तारी नहीं हुई है।

वहीं शर्लिन चोपड़ा ने ट्विटर पर शेयर किए गए अपने पोस्ट में लिखा था कि ‘अंबोली पुलिस ने राखी सावंत को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी FIR 883/2022 के तहत में हुई है। कल, राखी सावंत के ABA 1870/2022 को मुंबई सेशल कोर्ट ने खारिज कर दिया था।’

 

बता दें कि पिछले साल राखी ने 6 नवंबर को शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद शर्लिन ने भी एक कदम आगे बढ़ाते हुए राखी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। अपनी एफआईआर की कॉपी को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए शर्लिन ने लिखा था ‘नौटंकीबाज राखी सावंत तैयार हो जाएं गिरफ्तार होने के लिए।’ राखी के खिलाफ आईपीसी की धारा 499, धारा 500, धारा 509 और धारा 503 के अंतर्गत शिकायत दर्ज करायी  थी।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular