Friday, April 19, 2024
HomeBollywoodइस दिन घोड़ी पर चढ़ेंगे के एल राहुल, आथिया शेट्टी के साथ...

इस दिन घोड़ी पर चढ़ेंगे के एल राहुल, आथिया शेट्टी के साथ लेंगे फेरें

KL Athiya Wedding: क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की लाड़ली बेटी आथिया शेट्टी इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। ये कपल एक लंबे वक्त से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं और बहुत जल्द शादी करने वाले हैं। शादी की खबरों के बीच केएल राहुल के घर के बाहर का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शादी को लेकर केएल राहुल का घर पूरी तरह से सज चुका है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

खबर है कि केएल राहुल और आथिया शेट्टी की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्महाउस में होगी। राहुल के घर का सजा हुआ वीडियो सामने आने से फैंस का बज और अधिक बढ़ गया है। इससे साफ हो गया है कि बहुत ही जल्द केएल राहुल और आथिया शेट्टी की शादी होने वाली है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल और आथिया (KL Athiya Wedding) की शादी के फंक्शन्स  21 जनवरी से 23 जनवरी तक सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्महाउस में होंगे। इस शादी में परिवार के सदस्य और कुछ क्लोज फ्रैंड्स ही शामिल होंगे। सामने आयी रिपोर्ट के मुताबिक केएल राहुल और आथिया की शादी में अक्षय कुमार, एम एस धोनी, सलमान खान, जैकी श्रॉफ और विराट कोहली जैसी नामचीन हस्तियां शिरकत कर सकती हैं।

हाल ही में सुनील शेट्टी एक इंवेट में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कंफर्म कर दिया था कि उनकी बेटी आथिया की शादी बहुत जल्द होने वाली है। आथिया जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular