Sunday, September 8, 2024
HomeBollywoodसनी देओल, विक्की कौशल समेत तमाम सेलेब्स ने दी लोहड़ी की बधाईयां

सनी देओल, विक्की कौशल समेत तमाम सेलेब्स ने दी लोहड़ी की बधाईयां

Lohri 2023: पूरे देश में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। खास तौर पर पंजाब और हरियाणा में इस त्योहार की बहुत ही खासियत होती है। इस दिन को बॉलीवुड सेलेब्स भी खूब धूमधाम के साथ सेलिब्रेट करते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारों ने आज अपने चाहने वालों को लोहड़ी की बधाईयां दी है।

बॉलीवुड एक्टर और बीजेपी सांसद सनी देओल ने खास अंदाज में अपने फैंस को लोहड़ी की बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ग्राफिक वीडियो पोस्ट किया है।  इस ने वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘लोहड़ी की लख-लख बधाइयां। ये लोहड़ी आपके जीवन में सुख और समृद्धि लाए। हैप्पी लोहड़ी।’

विवेक ओबेरॉय ने ट्वीट किया, लोहड़ी मेरे बचपन की खूबसूरत पलों की याद दिलाती है। मेरी दादी की मिठाइयां, परिवार की प्रार्थना और आस-पड़ोस के लोग साथ में लोहड़ी सेलिब्रेट करते थे। इन बिजी दिनों में मैं उन पलों के लिए तरसता हूं। आप सभी अपनी आस-पास की निगेटिविटी से छुटकारा पाएं और पॉजिटिविटी एनर्जी के साथ एक नई शुरुआत करें। आपको और आपके परिवार को लोहड़ी की शुभकामनाएं।

विक्की कौशल ने इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो पोस्ट करते हुए फैंस को लोहड़ी की बधाई दी है।

पंजाबी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम शहनाज गिल ने फैंस को लोहड़ी की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, हैप्पी लोहड़ी। फसल का ये सीजन सभी के जीवन में प्रेम, रोशन और समृद्धि लायें।

RELATED ARTICLES

Most Popular