मुंबई : बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी सुपर डांसर 4 में बतौर गेस्ट के तौर पर आने वाले हैं। हेमा मालिनी इस मौके पर धर्मेंद्र की फिल्म प्रतिज्ञा के सुपरहिट सॉन्ग यमला पगला दीवाना पर बिल्कुल धर्मेंद्र की स्टाइल में उन्होंने डांस किया। इस दौरान शिल्पा शेट्टी भी हेमा मालिनी का साथ देती नजर आयेंगी। इस खास एपिसोड का वीडियो चैनल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
Jab @dreamgirlhema ji ne karke dikhaye Dharmendra ji ke dance steps!
Iss haseen lamhe ko dekhne ke liye dekhte rahiye #SuperDancer4, iss weekend, raat 8 baje, sirf Sony par. @basuanurag @TheShilpaShetty @geetakapur pic.twitter.com/i9jyi6it1j
— sonytv (@SonyTV) September 24, 2021
शेयर किये गये इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि हेमा मालिनी धर्मेंद्र की नकल उतारते हुए उनकी तरह हुक स्टेप करती नजर आ रही हैं। हेमा मालिनी के साथ शिल्पा शेट्टी भी ताल से ताल मिलाती नजर आ रही हैं। जबकि शो की जज गीता कपूर हेमा मालिनी को स्टैंडिंग ओवेशन दिया। वायरल हो रहे वीडियो क्लिप में हेमा कहती हैं,’धरम जी बोलेंगे मुझे भरतनाट्यम सिखाओ।’
#SuperNeerja aur #SuperGuruBhawna ke graceful performance ne laga diye poore competition mein chaar chaand.
Iss performance ko dekhne ke liye dekhte rahiye #SuperDancerChapter4, iss weekend, Sat-Sun, raat 8 baje, sirf Sony par. pic.twitter.com/XWGwXxRNtc
— sonytv (@SonyTV) September 24, 2021
जब से वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, तब से फैंस इस एपिसोड़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज भी हेमा मालिनी और धर्मेंद्र दर्शकों की पंसदीदा जोड़ी में से एक हैं।