Tuesday, May 14, 2024
HomeMusicसपना चौधरी के इस गाने ने फिर मचाया बवाल, 43 मिलियन से...

सपना चौधरी के इस गाने ने फिर मचाया बवाल, 43 मिलियन से भी ज्यादा मिले व्यूज

चंडीगढ़। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में कुछ कलाकार अपनी अदाओं और डांस के दम पर पूरे देश में अलग पहचान बना चुके है। अब सबसे पहले बात कर लेते है हरियाणा की देशी क़्वीन सपना चौधरी की। जिन्होंने ने अपने मेहनत और अपनी अदाओं से पूरे हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश में पहचान बना ली है। वहीं दूसरी तरफ हैं हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार, जिन्होंने कम वक्त में ही हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक अलग ही पहचान बना ली है। ऐसे में अगर रेणुका पंवार की आवाज हो और सपना चौधरी का डांस तो वीडियो में चार चांद लगना तय है। बता दें कि हरियाणा सिंगर रेणुका पंवार हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में नए-नए रिकॉर्ड बना रही हैं। पिछले एक हफ्ते में रेणुका पंवार ने 8 हिट गाने दिए हैं। जिसे लाखों लोगों ने पसंद किया है। इससे पहले रेणुका ने ’52 गज का दामन’ भी गाया था, जो कि बहुत बड़ा हिट साबित हुआ था।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गाने को कुछ ही दिनों में 1 बिलियन व्यूज मिल गए थे। ‘छम्मक छल्लो’ गाने में सपना चौधरी राजस्थानी लुक में हैं। गाने को सपना चौधरी और के डी पर फिल्माया गया है। इसे रेणुका पंवार ने गाया है। आमिर बरोदी ने इसके बोल लिखे हैं जबकि इसका संगीत गुलशन म्यूजिक ने दिया है। इसके अलावा ये पहला मौका नहीं है जब रेणुका पंवार और सपना चौधरी की जोड़ी देखने को मिली हो। इससे पहले सपना और रेणुका पंवार का ‘पायल चांदी की’ और ‘चटक मटक’ गाना भी खूब वायरल हुआ था।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं सपना चौधरी और रेणुका पंवार के हरियाणवी गाने ‘छम्मक छल्लो’की। जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। जी हां, इस गाने ने काफी कम वक्त में 43 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए हैं। बता दें कि ये गाना 14 मार्च, 2021 को रिलीज हुआ था और सिर्फ 3 महीने के अंदर ही इस गाने को 43 मिलियन व्यूज मिल गए हैं। अबतक इस गाने को 43,404,502 व्यूज और 241 हजार लाइक मिल चुके हैं। इसके अलावा इस गाने पर दस हजार लोग कमेंट भी कर चुके हैं। वीडियो में रेणुका और सपना दोनों हरियाणवी पहनावे में नजर आ रही हैं। दोनों के देसी अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular