Sunday, September 8, 2024
HomeBollywoodShahrukh Khan: शाहरुख खान ने हजारों फैंस के साथ मिलकर काटा बर्थडे...

Shahrukh Khan: शाहरुख खान ने हजारों फैंस के साथ मिलकर काटा बर्थडे का केक

Shahrukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने बीती रात ही अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। शाहरुख खान का बर्थडे उनके चाहने वालों के लिए किसी फेस्टिवल से कम नहीं होता है। शाहरुख के फैंस ने उनका बर्थडे अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया। वहीं किंग खान ने मन्नत के बाहर दो बार आकर फैंस को अपनी झलक दिखाई।

2 नवंबर यानि की आज सुबह से ही ऐसी खबरें आ रही थीं कि शाहरुख किसी फाइव स्टार होटल में अपने चाहने वालों के लिए एक इवेंट ऑर्गनाइज करेंगे और फैंस के साथ केक काटकर अपने बर्थडे की खुशी उनके साथ भी शेयर करेंगे। वहीं अब सोशल मीडिया पर ऐसी फोटोज और वीडियोज सामने आने लगी हैं, जिनमें शाहरुख फैंस के बीच नजर आ रहे हैं। इसके बारे में बताया जा रहा है कि ये फोटोज और वीडियोज मुंबई के किसी कॉलेज में आयोजित हुए इवेंट की है।

शाहरुख खान ने यहां अपने फैंस के बीच बर्थडे केक काटकर खुशियां मनाई। इस इवेंट में तकरीबन 1 हजार लोग शामिल हुए थे। इंवेट से एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें शाहरुख खान स्टेज के ऊपर छैया-छैया गाने पर डांस करते दिख रहे हैं उन्हें डांस करता देख फैंस जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं।

बर्थडे के मौके पर शाहरुख खान ने अपने चाहने वालों को एक बड़ा तोहफा दिया। इसी दिन उनकी अपकमिंग फिल्म पठान का ढांसू टीजर रिलीज किया गया। पठान में शाहरुख खान का जबरदस्त लुक देखने को मिला। दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान और जॉन अब्राहम की तिगड़ी जोड़ी फिल्म में धमाल मचाने वाली है। टीजर सामने आने के बाद से फैंस में फिल्म को लेकर और अधिक एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular