Saturday, January 18, 2025
HomeBollywoodAlia Bhatt: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इस दिन देंगी बेबी कपूर को...

Alia Bhatt: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इस दिन देंगी बेबी कपूर को जन्म

Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) जल्द ही प्यारे से बच्चे के पैरेंट्स बनने वाले हैं। अब आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की डिलीवरी डेट भी सामने गई है। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की डिलीवरी नवंबर के एंड या दिसंबर के फर्स्ट वीक में होने वाली है।

कपूर परिवार के करीबी सूत्र ने जानकारी दी है कि गिरगांव के एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में आलिया भट्ट का नाम रजिस्टर कराया है। बता दें कि आलिया भट्ट की डिलीवरी उसी अस्पताल में होगी जहां उनके ससुर और अभिनेता ऋषि कपूर ने अंतिम सांस ली थी।

हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर में बेबी शॉवर सेरेमनी का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में आलिया और रणबीर के परिवार के सदस्य और खास दोस्त शामिल हुए थे। आलिया ने अपने बेबी शॉवर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

आलिया भट्ट अक्सर अपने बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो देखा जा सकता है। आलिया ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म से अपने सिने करियर की शुरुआत की थी। आलिया ने राजी, डियर जिंदगी, टू स्टेट्स, गंगूबाई काठियावाड़ा, कलंक,डार्लिंग जैसी कई फिल्मों से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है।

आलिया जल्द फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी साथ में देखने को मिलेगी। इस फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आयेंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular