Friday, March 29, 2024
HomeBollywoodRajesh Khanna: टाइलेंट कॉन्टेस्ट में राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) से हार गए...

Rajesh Khanna: टाइलेंट कॉन्टेस्ट में राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) से हार गए थे बिग बी 

Rajesh Khanna: 11 अक्टूबर को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपना जन्मदिन मनाया था। इस उम्र में भी बिग बी की दुनिया फैन हैं। अपनी मेहनत और लगन के कारण वो आज सदी के महानायक है। लेकिन एक ऐसा वक्त भी था जब अमिताभ बच्चन नहीं बल्कि काका राजेश खन्ना का बोलबाला था। दर्शकों की जुबां पर राजेश खन्ना छाए हुए थे। वो अपने चार्म, स्टाइल, अदाओं के कारण दर्शकों के दिलों में बस गए थे।

राजेश खन्ना को तो फिल्मों में आसानी से काम मिल गया लेकिन अमिताभ बच्चन के लिए ये काफी मुश्किल था। अमिताभ के बड़े भाई अजिताभ ने उन्हें लेकर फिल्म बनाने की शुरुआत की। अजिताभ के पास उनके पिता हरिवंश राय बच्चन का रूस से लाया हुआ कैमरा था। कोलकाता में रहते हुए अमिताभ बच्चन की कुछ तस्वीरें खींची गई थीं जिसे अजिताभ ने फिल्म फेयर माधुरी टैलेंट कॉन्टेस्ट के लिए भेजा। लेकिन इस कॉन्टेस्ट को राजेश खन्ना ने जीत लिया था।

इसके बाद अमिताभ बच्चन की मुलाकात जानी-मानी मॉडल नीना सिंह से हुई। नीना सिंह को ख्वाजा अहमद अब्बास ने फिल्म सात हिंदुस्तानी के लिए चुना था। अजिताभ ने अमिताभ की तस्वीरें नीना सिंह को दी और नीना ने वो फोटोज ख्वाजा अहमद अब्बास को दी। ख्वाजा अहमद अब्बास को अपनी फिल्म सात हिंदुस्तानी के लिए आखिरी हीरो की जरूरत थी।

ख्वाजा अहमद अब्बास ने अमिताभ बच्चन की तस्वीर देखीं और उन्हें इस फिल्म के लिए चुन लिया। इस तरह सात हिंदुस्तानी फिल्म अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म बनीं। वहीं राजेश खन्ना ने फिल्म आखिरी खत से अपने सिने करियर की शुरुआत की। फिल्म अराधना से राजेश खन्ना की पॉपुलैरिटी में इजाफा हुआ। एक ओर जहां बिग बी इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे थे। उस वक्त राजेश खन्ना एक के बाद एक हिट फिल्में दे रहे थे। 17 लगातार सुपरहिट फिल्में देकर राजेश खन्ना हिंदी सिनेमा जगत के पहले सुपरस्टार बन गए।

वहीं फिल्म जंजीर अमिताभ बच्चन के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। इसी फिल्म की सफलता ने अमिताभ बच्चन को रातों रात स्टार बना दिया। एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देकर अमिताभ बच्चन बने बॉलीवुड के एंग्री यंग मैन और बाद में वो हिंदी सिनेमा जगत के महानायक बन गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular