Saturday, July 27, 2024
HomeTVShehnaaz Gill Father: शहनाज गिल के पिता (Shehnaaz Gill Father) को मिली...

Shehnaaz Gill Father: शहनाज गिल के पिता (Shehnaaz Gill Father) को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपियों ने कहा दिवाली से पहले तुम्हें मारेंगे

Shehnaaz Gill Father:पंजाबी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह गिल को जान से मारने की धमकी मिली है। इतना ही नहीं शख्स ने संतोख सिंह गिल को दिवाली से पहले जान से मारने की धमकी दी है। जब संतोख सिंह पंजाब के तरनतारन जा रहे थे तब उन्हें फोन पर ये धमकी दी गई। ये धमकी के बाद से पूरा गिल परिवार भयभीत है।

बताया जा रहा है कि फोन करने वाले शख्स ने संतोख सिंह गिल को फोन पर गाली दी और कहा कि वह दिवाली से पहले उनके घर में घुसकर उन्हें मार डालेग। संतोख ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। ये पहली बार नहीं है जब शहनाज गिल के पिता को जान से मारने की धमकी मिली हो। इससे पहले भी बीते साल 25 दिसंबर 2021 को शहनाज के पिता पर दो लोगों ने हमला किया था। यह हमला तब हुआ जब वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। दो अनजान लोगों ने संतोख सिंह पर गोलियां चलाई थीं जिसमें वो बाल-बाल बचे थे। उनकी गाड़ी पर 4 गोलियां लगी थीं।

घटना के वक्त वो अमृतसर से ब्यास के रास्ते में रुके थे। उस वक्त संतोख सिंह गिल को उनके बॉडीगार्ड ने बचाया था। जांच के दौरान पता चला था कि जिस शख्स ने उन्हें गोली मारने की कोशिश की वो अमृतसर का रहने वाला था। संतोख ने बताया था कि उनके बॉडीगार्ड्स को वॉशरूम जाना था और इसलिए उन्होंने गुरदासपुरिया ढाबे के पास अपनी कार रोक दी।  उन पर हमलावरों ने चार गोलियां चलाई गईं जो उनकी कार से टकराईं। संतोख के बॉडीगार्ड्स ने उन्हें बचाने के लिए जैसे ही दौड़े हमलावर वहां से भाग निकले।

RELATED ARTICLES

Most Popular