Monday, March 24, 2025
HomeTVRaju Srivastava: मुंबई में राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) के परिवार ने रखी...

Raju Srivastava: मुंबई में राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) के परिवार ने रखी प्रार्थना सभा

Raju Srivastava: मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) का बीते 22 सिंतबर को निधन हो गया। दिल्ली के निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अपने प्यारे गजोधर भईया को अंतिम विदाई देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) के अंतिम संस्कार के बाद अब उनका परिवार मुंबई में लौटा है। जहां उनकी आत्मा की शांति के लिए रविवार को प्रार्थना सभा रखी गई है।

बताया जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) की पत्नी शिखा श्रीवास्तव शनिवार को ही मुंबई लौटी थी। बॉलीवुड इंडस्ट्री और टीवी जगत के सेलेब्स, रिश्तेदारों के लिए राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) के परिवार ने रविवार को प्रार्थना सभा रखी है। ये प्रार्थना सभा जुहू के इस्कॉन टेंपल में दोपहर 4 बजे से 6 बजे तक होगी। राजू के परिवार ने एक नोट जारी किया है जिसमें इस प्रार्थना सभा की जानकारी दी गई है।

नोट में लिखा गया है कि कल तक जो हम सबको हंसाते थे, आज वह हमें रुलाकर चले गए। हास्य सम्राट श्री राजू श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन से कला जगत में अपूर्णिय श्रति हुई है। परमात्मा से प्रार्थना है कि महान पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देकर मोक्ष, अमरत्व एंव शोक संतप्त परिवार को इस आपार क्षति को सहन करने की धैर्य शक्ति प्रदान करे। श्रद्धांजलि सभा रविवार, 25 सितंबर 2022, शाम 4 बजे से 6 बजे।

इस मौके पर कई सेलेब्स शामिल हो सकते हैं। वह राजू को श्रद्धांजलि देने आयेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular