Saturday, April 20, 2024
HomeTVBharti Singh : मां बनने के बाद भारती सिंह (Bharti Singh) ने...

Bharti Singh : मां बनने के बाद भारती सिंह (Bharti Singh) ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली तस्वीर 

Bharti Singh : मशहूर कॉमेडियन और होस्ट भारती सिंह (Bharti Singh) हाल ही में मां बनी हैं। उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। हर्ष लिबांचिया और भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ये खुशी सबके साथ साझा की थी। भारती सिंह (Bharti Singh) प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों तक काम करती रहीं। इन दिनों वो अस्पताल में हैं और वहां से भी कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती हैं। इसी बीच मां बनने के बाद भारती सिंह (Bharti Singh) ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली तस्वीर शेयर की है।

भारती सिंह (Bharti Singh) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं। एक पोस्ट में भारती ने अपना वीडियो शेयर किया है जिसमें अपनी आंखे बंद करती दिख रही हैं। वीडियो के साथ कॉमेडियन ने कैप्शन में लिखा, ‘अब नींद नहीं जागना है बस।’ इसके अलावा भारती ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपने डॉक्टर के साथ दिख रही हैं।

इसके साथ ही भारती ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें ढेर सारा खाना नज़र आ रहा है इस तस्वीर के साथ भारती ने लिखा, ‘लंच तो घर करेगी बेबी की मम्मी।’ भारती के इस कैप्शन से तो ऐसा लग रहा है कि वो आज ही अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाली हैं।

अब कई दिनों तक भारती सिंह (Bharti Singh) शो को होस्ट करती नजर नहीं आयेगीं। उनके पति हर्ष लिबांचिया के साथ  सुरभि चांदना हुनरबाज और खतरा-खतरा शो को होस्ट करती नजर आयेगीं। हुनरबाज को भारती और हर्ष होस्ट कर रहे थे. वहीं मिथुन चक्रवर्ती, करण जौहर और परिणीति चोपड़ा शो को जज करते हुए नजर आते थे। भारती सिंह शो में कंटेस्टेंट और जजेस सभी के साथ ढेर सारी मस्ती करते हुए नजर आती थीं। वह किसी ना किसी को परेशान करती रहती थीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular