Divyanka Tripathi: दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) टीवी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस मानी जाती हैं। ये हैं मोहब्बतें (Ye Hai Mohabbatein) सीरियल ने दिव्यांका की पॉपुलैरिटी ने खूब इजाफा किया। इसी सीरियल में दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) की दोस्ती विवेक दाहिया (Vivek Dahiya) से हुई थी। भले ही विवेक दाहिया (Vivek Dahiya) इस सीरियल में दिव्यांका के साथ लीड रोल में नहीं थे लेकिन दोनों की प्रेम कहानी यही से शुरु हुई थी।
View this post on Instagram
दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दाहिया (Vivek Dahiya) की जोड़ी फैंस की पसंदीदा जोड़ी है। फैंस दोनों की केमेस्ट्री को खूब पसंद करते हैं। हाल ही में दिव्यांका ने अपनी लव लाइफ को लेकर खुलकर बातें की। बीते दिनों दिव्यांका मीका दी वोहटी (Mika Di Vohti) के शो में पहुंची थी। शो मे दिव्यांका ने बताया था कि अपने रिश्ते में शादी से पहले उन्होंने कैसे समय लिया था। दिव्यांका ने बताया था कि शुरु के दिनों में विवेक और मुझे साथ में काम करने में बहुत मजा मजा आता था।
View this post on Instagram
हमने तो एक दूसरे को जल्दी आई लव यू भी नहीं कहा था। एक दूसरे को हम ज्यादा से ज्यादा वक्त देते थे, ताकि कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लिया जाये। दिव्यांका ने कहा कि हम लोग सबसे ज्यादा लॉन्ग ड्राइव पर जाना पसंद करते थे। इस दौरान हम बातें किया करते थे, मैं कभी-कभी तो बस उन्हें देखती ही रहती थी।
दिव्यांका ने बताया कि मैं विवेक को ऐसी देखती थी कि कभी-कभी वो शरमा जाते थे। दोनों एक दूसरे को खूब गाने भी सुनाते थे। सोशल मीडिया पर अब अक्सर दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया एक दूसरे के साथ खूब तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। शादी के बाद भी दोनों के बीच बेशुमार प्यार है।