Tuesday, March 19, 2024
HomeTVGurmeet Debina: बेटी के जन्म के 4 महीने बाद ही एक बार...

Gurmeet Debina: बेटी के जन्म के 4 महीने बाद ही एक बार फिर से पैरेंट्स बनने वाले हैं गुरमीत (Gurmeet)  और देबीना (Debina)

Gurmeet Debina:टीवी के मोस्ट पॉपुलर और फवरेट कपल गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary)  और देबीना (Debina Banerjee) 4 महीने पहले ही एक प्यारी सी बच्ची के पैरेंट्स बने हैं। शादी के 11 सालों के बाद देबीना बनर्जी (Debina Banerjee) ने बच्ची को जन्म दिया। अब एक बार फिर से गुरमीत- देबीना (Gurmeet Debina) पैरेंट्स बनने वाले हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)

देबीना बनर्जी (Debina Banerjee) ने अपने इंस्टा हैंडल के जरिए ये खुशखबरी सबके साथ साझा की है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें गुरमीत चौधरी ने एक हाथ से बेटी लियाना को पकड़ रखा है और दूसरे हाथ से पत्नी देबिना को गले लगाए हुए हैं। वहीं देबिना के दोनों हाथ से सोनोग्राफी रिपोर्ट को दिखा रही है। कपल ने सिर पर स्टाइलिश टोपी पहन रखी है और बेटी लीना ने सिर पर एक सफेद रंग का हेयरबैंड लगा हुआ है।

तस्वीर के साथ देबीना ने कैप्शन में लिखा, कुछ चीजों का समय ईश्वर तय करता है और हम इसे बदल नहीं सकते… यह ऐसा ही आशीर्वाद है…जल्द आ रहा है हमें पूरा करने के लिए। हैशटैग्स में उन्होंने लिखा है, बेबी नंबर 2, फिर से मम्मी, फिर से डैडी।

देबीना के इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। कुछ को तो यकीन नहीं हो रहा है कि इतनी जल्दी देबीना दोबारा मम्मी बनने वाली हैं। बता दें कि बड़ी मशक्कत के बाद देबीना ने अपने पहले बेबी को जन्म दिया था। उन्होंने 5 सालों तक बहुत से डॉक्टर और आईवीएफ के जानकारों से मिलकर हर संभव तरह से अपना इलाज कराया ताकि वह मां बन सकें।

RELATED ARTICLES

Most Popular