Sunday, September 8, 2024
HomeBollywoodAlia Bhatt:प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की पहली तस्वीर...

Alia Bhatt:प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की पहली तस्वीर आयी सामने 

Alia Bhatt:बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद से सुर्खियों में बनी हुई हैं। शादी के ढ़ाई महीने बाद ही आलिया और रणबीर कपूर पैरेंट्स बन रहे हैं। प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की पहली तस्वीर सामने आयी है।

Alia Bhatt:बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद से सुर्खियों में बनी हुई हैं। शादी के ढ़ाई महीने बाद ही आलिया और रणबीर कपूर पैरेंट्स बन रहे हैं। प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की पहली तस्वीर सामने आयी है।

मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपनी इंस्टा स्टोरी शेयर की है। इसमें मनीष मल्होत्रा आलिया भट्ट और करण जौहर के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में आलिया का चेहरा काफी ग्लो  कर रहा है। प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पहली बार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का लुक सामने आया है। व्हाइट कलर के आउटफिट और ब्लैक कलर के सन ग्लास में आलिया बहुत स्टाइलिश और खूबसूरत लग रही हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आगामी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में आलिया और रणबीर ने साथ काम किया है। ये फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। इसके अलावा आलिया भट्ट आने वाले दिनों में शाहरुख खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘डार्लिंग्स’ में नज़र आने वाली हैं। इसमें आलिया के साथ शेफाली शाह और विजय वर्मा जैसे एक्टर्स नज़र आने वाले हैं। वो करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह, धर्मेंद्र और शबाना आज़मी के साथ काम कर रही हैं। इसके अलावा वो हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में भी दिखने वाली हैं। इस फिल्म में वो ‘वंडर वुमन’ फेम गैल गडोट और ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ वाले एक्टर जैमी डॉर्नन के साथ दिखाई देंगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular