Saturday, July 27, 2024
HomeBhojpuri Cinemaभोजपुरी का रोमांटिक गाना 'नम्बर ब्लॉक चल रहा है' ने मचाया बवाल

भोजपुरी का रोमांटिक गाना ‘नम्बर ब्लॉक चल रहा है’ ने मचाया बवाल

नई दिल्ली। भोजपुरी गाने आते ही वायरल हो जाते है। लेकिन कुछ गाने इतने हिट हो जाते है कि वो लोगो की हमेशा के लिए पसंद बन जाते है। जिससे गाना काफी वायरल भी हो जाता है। इसी कड़ी में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और साउथ एक्ट्रेस संजना गलरानी का एक पुराना गाना ‘नम्बर ब्लॉक चल रहा है’ इस समय यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। गाने को अभी तक 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। इसके साथ ही 2 लाख से ज्यादा लाइक्स और करीब 24 हजार कमेंट आ चुके हैं।

गाने की बात करें तो इसको पवन सिंह के साथ प्रियंका सिंह ने गाया था। आजाद सिंह ने गाने के बोल लिखे थे और इसका दमदार म्यूजिक आजाद सिंह और साजन मिश्रा ने बनाया था। गाने को डायरेक्ट कुमार सौरव सिन्हा ने किया था। बता दें कि इस गाने की शूटिंग दुबंई में हुई थी और रिलीज के समय भी गाने ने खूब धमाल किया था। यूट्यूब पर दर्शकों के बीच यह गाना काफी पसंद किया जा रहा था और अभी भी लगातार वायरल हो रहा है।

इसमें पवन सिंह के साथ दिख रही खूबसूरत एक्ट्रेस हैं संजना गलरानी, जो साउथ की जानी पहचानी स्टार है। इनका नाम फिल्मों से ज्यादा विवादों के चलते सुना जाता रहा है। एक्ट्रेस 2020 के फेमस सैंडलवुड ड्रग स्कैंडल मे जेल जा चुकी हैं। इसके अलावा उनका नाम धर्म परिवर्तन के चलते भी चर्चा में आ चुका है। संजना ने साल 2006 में फिल्म ‘Ganda Hendathi’ के साथ कन्नड़ इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई कन्नड़ फिल्मों में काम किया। इसके साथ ही एक्ट्रेस कई तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। बता दें संजना एक रिएलिटी शो ‘मुझसे शादी करोगे’ में भी नजर आई थीं। इस शो में वो पारस छाबड़ की दुल्हन बनने के लिए गई थीं।

इस वीडियो सॉन्ग की शूटिंग विदेश में हुई थी, जिसमें बैकग्राउंड डांसर्स से घिरे पवन जबरदस्त स्टाइल में दिख रहे हैं। उनका ये सुपर स्टाइलिश अंदाज फैंस को काफी पसंद आया था। वीडियो में चमचमाती रोड, विदेश की रौनक भरी सड़कें फिल्मांकन को और भव्य बना रही थीं। इन सब के बीच पवन सिंह के खूबसूरत लड़कियों के साथ ठुमके दर्शकों की नजर उनसे हट नहीं रही थी। यही कारण है कि गाना फिर से वायरल हो रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular