Sunday, May 19, 2024
HomeBollywoodLata Mangeshkar: लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने किशोर कुमार (Kishore Kumar) को...

Lata Mangeshkar: लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने किशोर कुमार (Kishore Kumar) को समझ लिया लफंगा 

Lata Mangeshkar:लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) और किशोर कुमार (Kishore Kumar) दोनों ही महान गायक रहे। भले ही ये दोनों गायक आज दुनिया में नहीं हैं लेकिन आज भी लोग इनके गाए हुए गानों को बहुत पसंद करते हैं। लता दीदी और किशोर दा ने मिलकर एक साथ कई गाने गाए। जब पहली बार दोनों की मुलाकात हुई तो लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने किशोर कुमार (Kishore Kumar) को लफंगा समझ लिया था।

लता दीदी हर दिन लोकल ट्रेन का सफर कर रही थीं। वो लोकल ट्रेन में सफर करके रिकॉर्डिंग के लिए जाती थीं। उसी दौरान महालक्ष्मी स्टेशन में एक शख्स कुर्ता पायजामा पहने और हाथ में छड़ी लिए ट्रेन के लेडीज कपार्टमेंट में आ गया तो लता दीदी को अजीब लगा। फिर लता दीदी स्टेशन पर उतरीं तो वो शख्स भी उनके पीछे-पीछे उतरा। लता दीदी ने स्टेशन से निकलने के बाद तांगा लिया तब भी वो शख्स उनके पीछे-पीछे आने लगा। लता दीदी बुरी तरह से घबरा गईं। तांगा से उतरते ही वो दौड़ते हुए स्टूडियो में पहुंची।

घबराते हुए लता दी स्टूडियो में मौजूद सिंगर खेमचंद्र के पास पहुंची और हांफती आवाज में पूछा- ये कौन है, जो मेरा पीछा कर रहा है। खेमचंद्र ने जब पीछे देखा तो जोर से हंसने लगे और उन्होंने कहा, ये किशोर कुमार हैं, अशोक कुमार के छोटे भाई।

तब जाकर लता दीदी की जान में जान आयीं। वो किशोर कुमार को लफंगा समझ बैठी थीं। किशोर कुमार को जब खेमचंद्र ने ये किस्सा सुनाया तो वो भी खूब हंसने लगे। दोनों ने फिर साथ में मिलकर कौन आया रे गाने की रिकॉर्डिंग की।इसके बाद लता दी और किशोर दा की जोड़ी ने मिलकर सुपरहिट गाने गाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular