Tuesday, May 20, 2025
HomeBollywoodAlka Yaginik : जब अलका याग्निक (Alka Yaginik) ने आमिर खान (Aamir...

Alka Yaginik : जब अलका याग्निक (Alka Yaginik) ने आमिर खान (Aamir Khan) को स्टूडियो से निकलवा दिया था बाहर 

Alka Yaginik : अलका याग्निक (Alka Yaginik) हिंदी सिनेमा की जानी-मानी मशहूर गायिका हैं। उनकी सुरीली आवाज के लोग दीवाने हैं। केवल देश ही नहीं विदेशों में भी अलका याग्निक (Alka Yaginik) की आवाज का जादू चलता है। वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्निस्ट आमिर खान (Aamir Khan) भी दिग्गज एक्टर हैं। आमिर खान (Aamir Khan) भी अलका याग्निक (Alka Yaginik) के बहुत पड़े फैन हैं। आज हम आपके साथ अलका और आमिर खान की पहली मुलाकात का किस्सा शेयर करने जा रहे हैं। जब अलका याग्निक (Alka Yaginik) ने आमिर खान (Aamir Khan) को स्टूडियो से बाहर निकलवा दिया था।

आमिर खान (Aamir Khan) ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म कयामत से कयामत तक से की थी। इस फिल्म में उनके साथ जूही चावला नजर आयी थीं। फिल्म सुपरहिट रही साथ ही साथ इसके गाने भी खूब हिट हुए थे। आज भी लोग कयामत से कयामत तक के गानों को पसंद करते हैं। फिल्म के गानों में अलका याग्निक और उदित नारायण ने अपनी आवाज दी थी।

जब अलका याग्निक इसी फिल्म के गानी गाने के लिए स्टूडियो में पहुंची तो वह अपना गाना रिकॉर्ड कर रही थी। इसी दौरान रिकॉर्डिंग के कमरे के बाहर एक लड़का उन्हें घूर घूर कर देख रहा था। ऐसे में अलका याग्निक खुद को असहज महसूस कर रही थी और उनका ठीक से गाने पर ध्यान नहीं जा रहा था। ऐसे में उन्होंने परेशान होकर उस लड़के को स्टूडियो से बाहर जाने के लिए बोला। लड़का भी बिना कुछ कहे बाहर चला गया।

इस गाने की रिकॉर्डिंग पूरी करने के बाद अलका याग्निक बाहर निकलीं तो फिल्म के प्रड्यूसर नासिर हुसैन ने उन्हें अपनी फिल्म की पूरी स्टारकास्ट से मिलवाया। इसी दौरान अलका याग्निक की मुलाकात उसी लड़के से हुई जिसको उन्होंने स्टूडियो से बाहर कर दिया था। ऐसे में जब उन्हें पता चला कि यह फिल्म का हीरो है तो उन्होंने तुरंत आमिर खान से माफी मांग ली।

लेकिन आमिर खान ने उन पर किसी भी तरह की नाराजगी नहीं जताई, क्योंकि वह अलका याग्निक के बहुत बड़े फैन थे और वह उन्हें गाना गाते हुए देखना चाहते थे और जब उन्होंने पहली बार अलका याग्निक को देखा तो बस उन्हें देखते ही रह गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular