Ekta Kapoor:छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे पर अपने बलबूते सफलता का परचंम लहराने वाली एकता कपूर (Ekta Kapoor) आज अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अभिनेता जितेंद्र की बेटी एकता कपूर (Ekta Kapoor) टीवी और फिल्मी दुनिया की महान शख्सियतों में से एक हैं। वो एक निर्देशक, फिल्म निर्माता और बिजनेस वुमन के तौर पर कई भूमिकाओं में सफल रही हैं। उन्होंने अपने बेहतरीन सीरियल्स से टीवी इंडस्ट्री को पूरी तरह से बदल कर रख दिया। पिछले 27 सालों से एकता कपूर (Ekta Kapoor) इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं।
View this post on Instagram
साल 1995 में एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने अपने करियर की शुरुआत की थी। 19 साल की छोटी उम्र में एकता ने हम पांच सीरियल बनाया था जो जी टीवी पर ऑन एयर हुआ था। इन 27 सालों में एकता ने केवल टीवी बल्कि फिल्मों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। साल 1994 में बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की स्थापना की। साल 2017 में उन्होंने ऑल्ट बालाजी को लॉन्च किया और अपना ओटीटी डेब्यू किया। आज के वक्त में एकता कपूर (Ekta Kapoor) 13 मिलियन डॉलर्स यानि तकरीबन 95 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।
एकता कपूर (Ekta Kapoor) के मशहूर टीवी सीरियल की बात करें तो उनमें-
कहानी घर घर की- साल 2000 में शुरु हुए स्टार प्लस के शो ‘कहानी घर घर की’ ने भी एकता कपूर को लोकप्रिय कर दिया था।
पवित्र रिश्ता- 2009 से 2014 तक ज़ी टीवी पर प्रसारित हुए शो पवित्र रिश्ता ने भी जमकर टीआरपी बटोरी थी। इस शो में अंकिता लोखंडे और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अर्चना और मानव के किरदार में थे। उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला।
ये है मोहब्बतें- 2013 में शुरु हुए शो ‘ये है मोहब्बतें’ स्टार प्लस पर टेलीकास्ट हुआ। दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और करण पटेल की जोड़ी को इस शो के साथ पसंद किया गया।
कुमकुम भाग्य- साल 2014 में एकता कपूर का जी टीवी पर कुमकुम भाग्य सीरियल ऑन एयर हुआ था। इस सीरियल को घर-घर में खूब पसंद किया गया।
नागिन- एकता कपूर ने साल 2015 में नागिन की शुरुआत की थी और फिलहाल इस टीवी शो का छठा सीजन चल रहा है। ये शो दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है।