Tuesday, April 15, 2025
HomeBollywoodHum Aapke Hain Koun: हम आपके हैं कौन (Hum Aapke Hain Koun)...

Hum Aapke Hain Koun: हम आपके हैं कौन (Hum Aapke Hain Koun) का 28 साल पुराना वीडियो हुआ वायरल 

Hum Aapke Hain Koun: साल 1994 में रिलीज हुई माधुरी दीक्षित और सलमान खान स्टारर फिल्म हम आपके हैं कौन (Hum Aapke Hain Koun) आज भी दर्शकों के जेहन में है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म के हर एक कैरेक्टर को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। फिल्म में माधुरी दीक्षित, सलमान खान के अलावा  रेणुका शहाणे, मोहनीश बहल, रीमा लागू, लक्ष्मीकांत बेर्डे, आलोक नाथ और अनुपम खेर सहित कई स्टार्स ने अहम किरदार निभाए थे। फिल्म में डॉग टफी भी घर-घर में मशहूर हो गया था। इसी बीच हम आपके हैं कौन (Hum Aapke Hain Koun) का 28 साल पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर फैंस इमोशनल हो गए हैं।

वायरल हो रहे थ्रौबैक वीडियो में  माधुरी दीक्षित और टफी (डॉग) को शॉट के लिए तैयार होते हुए देखा जा रहा है। माधुरी दीक्षत दिवंगत एक्टर लक्ष्मीकांत बेर्डे के पास बैठी हुई हैं और डायरेक्टर सूरज बड़जात्या सीन के लिए क्यू दे रहे हैं। इस वीडियो को देख फैंस बीते दिनों को याद कर इमोशनल हो गए हैं। फैंस वीडियो पर खूब कॉमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, आजकल की जेनरेशन कभी नहीं जान पाएगी कि लक्ष्मीकांत बेर्डे कितने शानदार थे… भारतीय सिनेमा के बेस्ट कॉमेडियन में से एक। दूसरे ने लिखा, ये फिल्म नहीं, बल्कि हर फैमिली फंक्शन का वीडियो है। तीसरे ने लिखा, बॉलीवुड के गोल्डेन डेज। ऐसे ही खूब कॉमेंट वीडियो पर आ रहे हैं।

बता दें कि हम आपके हैं कौन (Hum Aapke Hain Koun) का रिकॉर्ड बाहुबली और केजीएफ चैप्टर 2 जैसी फिल्में भी नहीं तोड़ पायी। ये फिल्म 7,39,62,000 फुटफॉल (दर्शकों की भीड़) के लाइफटाइम रिकॉर्ड के साथ अभी भी नंबर वन पर काबिज है।

RELATED ARTICLES

Most Popular