Tuesday, March 19, 2024
HomeBollywoodCannes 2022: कॉन्स फिल्म फेस्टिवल 2022 (Cannes 2022) में छायीं आराध्या बच्चन,...

Cannes 2022: कॉन्स फिल्म फेस्टिवल 2022 (Cannes 2022) में छायीं आराध्या बच्चन, अमेरिकन एक्ट्रेस ने लगाया गले

Cannes 2022:फ्रांस में कॉन्स फिल्म फेस्टिवल 2022 (Cannes 2022) की शुरुआत हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी हिस्सा लिया है। इस कार्यक्रम में ऐश्वर्या रॉय ने अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ शिरकत की। जहां एक ओर ऐश्वर्या रॉय ने अपने लुक से रेड कार्पेट पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। वहीं दूसरी ओर उनकी बेटी आराध्या बच्चन कॉन्स फिल्म फेस्टिवल 2022 (Cannes 2022) में छा गईं, अमेरिकन एक्ट्रेस ने उन्हें अपने गले लगा लिया।

कॉन्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes 2022) में चारों ओर से देश-विदेश के कलाकार आए हुए हैं। हर कोई यहां अपनी अदाओं और टाइलेंट से सभी का दिल जीतने में लगे हुए हैं। वहीं नन्हीं आराध्या ने अपनी क्यूटनेस और सादगी से सबका दिल जीत लिया। ऐश्वर्या रॉय के फैन पेज से कुछ वीडियोज सामने आए हैं जिनमें ऐश्वर्या अमेरिकन एक्ट्रेस इवा लोंगोरिया से बात कर रही हैं। इसी बीच आराध्या अमेरिकन एक्ट्रेस इवा लोंगोरिया को प्यार से गले मिलती हैं और उनके बेटे से भी बात करती हैं।

सोशल मीडिया पर दो वीडियो सामने आए हैं, इनमें ऐश्वर्या शिमरी पिंक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं आराध्या ने रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई है और अभिषेक बच्चन ब्लैक कलर के सूट में हैं। वीडियो में ऐश्वर्या अमेरिकन एक्ट्रेस इवा लोंगोरिया से बात कर रही हैं और फिर इवा लोंगोरिया अचानक आराध्या को देखकर उनसे गले मिलती है। इस दौरान आराध्या भी इवा लोंगोरिया को प्यार से  मिलती है। वहीं दूसरे वीडियो में इवा अपने बेटे से आराध्या की वीडियो कॉल पर बात करवा रही हैं। इस दौरान आराध्या बड़े प्यार से अपना इंट्रो देते हुए अपना नाम बताती हैं। फिर ऐश उनके बेटे से उसका नाम पूछती हैं। आराध्या ने अपने इस व्यवहार से सबका दिल जीत लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular