Friday, March 29, 2024
HomeBollywoodRanbir Kapoor: इस वजह से सोशल मीडिया पर नहीं हैं रणबीर कपूर...

Ranbir Kapoor: इस वजह से सोशल मीडिया पर नहीं हैं रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)

Ranbir Kapoor:जहां आज के दौर में अधिकतर लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। वहीं बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) सोशल मीडिया से दूर रहते हैं। ऐसा माना जा रहा था कि शादी के बाद रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) सोशल मीडिया पर डेब्यू करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब उनकी मां और एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने बताया कि इस वजह से रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) सोशल मीडिया पर नहीं हैं। आइये जानते हैं आखिर क्यों रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) सोशल मीडिया से दूर रहते हैं।

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने कहा कि पहले के दौर में कलाकारों के सोशल मीडिया पर अकाउंट्स नहीं होते थे और उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा होती थी। इसी वजह से उन्हें ऑनस्क्रीन देखने की उत्सुकता और भी ज्यादा होती थी।  लेकिन आज के दौर में एक्टर्स अपने रेगुलर फोटोज और पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। वो पहले से ज्यादा लोगों की पहुंच में हैं। इस वजह से फैन्स का स्क्रीन पर देखने का क्रेज सीधे तौर पर कम हो जाता है। इन सब बातों को बताते हुए नीतू कपूर ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि रणबीर का सोशल मीडिया पर दूर रहने का फैसला बिल्कुल सही है।

अब तो ये साफ हो गया है कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) सोशल मीडिया से इसी वजह से दूर हैं कि फैंस का क्रेज उन्हें बड़े पर्दें पर देखने में ज्यादा हो। इन दिनों वो अपनी अपकमिंग फिल्म एनमिल की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में रणबीर के साथ राधिका मदान नजर आयेंगी। वहीं सितंबर में ब्रह्मास्त्र रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रियल लाइफ कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ में नजर आने वाली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular