Thursday, April 25, 2024
HomeBollywoodSonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने चोरी-चुपके कर ली सगाई

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने चोरी-चुपके कर ली सगाई

Sonakshi Sinha:बॉलीवुड एक्ट्रेस और इंडस्ट्री के शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने चोरी-चुपके सगाई कर ली है। अब सोशल मीडिया के जरिए सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी साझा की है। सोनाक्षी की अचानक से सगाई की तस्वीरें देखकर फैंस शॉक हैं और साथ ही साथ काफी खुश भी हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर तीन अलग-अलग तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वो अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने पार्टनर का हाथ थामा हुआ है लेकिन उनका चेहरा अभी तक दिखाया नही हैं। फैंस के मन में सस्पेंस बना हुआ है कि आखिर सोनाक्षी के मंगेतर कौन हैं?

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

दूसरी फोटो में वो अपने पार्टनर के हाथों पर बड़े प्यार से अपना सिर रखी हुई दिख रही हैं। तीसरी तस्वीर में फिर से उन्होंने अपने पार्टनर का हाथ थामा हुआ है और सोनाक्षी के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल है। तस्वीरों से साफ जाहिर हो रहा है कि सोना सिन्हा (Sonakshi Sinha) अपनी जिंदगी की इस शुरुआत में काफी खुश हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है, मेरे लिए ये बड़ा दिन है। मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक सपना सच होने जा रहा है और इसे आपके साथ शेयर करने का मैं इंतजार नहीं कर सकती हूं।

तस्वीरों पर फैंस खूब कॉमेंट कर रहे हैं और सोनाक्षी को बधाई संदेश दे रहे हैं। भले ही सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपने पार्टनर का चेहरा अभी तक किसी को दिखाया नहीं है। लेकिन एक लंबे वक्त से ये खबरें हैं कि वो नोटबुक फिल्म के लीड एक्टर जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular