Tuesday, March 19, 2024
HomeBhojpuri CinemaKhesari Lal Yadav: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की...

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की बेटी को मिली रेप की धमकी

Khesari Lal Yadav:भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इन दिनों काफी मुश्किलों में हैं। हाल ही में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की पत्नी और बेटी को रेप की धमकी दी गई है। इस धमकी के मिलने के बाद उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मदद की गुहार लगाई है।

गौतम सिंह नाम के यूट्यूबर ने सोशस मीडिया पर लाइव आकर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav)  टैटू वाली फैन सौम्या पोखरेल के साथ-साथ उनकी पत्नी और बेटी को लेकर कई घटिया बातें कही और गालियां दी। इस शख्स को पवन सिंह का फैन बताया जा रहा है।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने सोशल मीडिया पर इस शख्स का वीडियो शेयर करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मदद की गुहार लगाई है। साथ ही साथ उन्होंने इस वीडियो को बिहार पुलिस को भी टैग किया है। साथ ही लिखा है कि यदि उनके परिवार को कुछ होता है तो इसके लिए पुलिस जिम्मेदार होगी।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, मेरी @NitishKumarजी एवं @bihar_police से निवेदन है कि इस मानसिक विक्षिप्त और ज़हरीले इंसान पर ऐक्शन लें। गाली ही नही बल्कि मेरे बीवी और बेटी को रेप की धमकी दे रहा है। मुझे उम्मीद है की मुझे न्याय मिलेगा और ऐसे ज़हरीले लोगों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी। आपका खेसारी

ये वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। खेसारी लाल के फैंस उनका भरपूर सपोर्ट कर रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular