Tuesday, March 19, 2024
HomeBollywoodAishwarya Rai: ऐश्वर्या रॉय (Aishwarya Rai) की फिल्म को डिजिटल राइट्स अमेजन...

Aishwarya Rai: ऐश्वर्या रॉय (Aishwarya Rai) की फिल्म को डिजिटल राइट्स अमेजन प्राइम ने इतनी रकम में खरीदा

Aishwarya Rai:बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या रॉय (Aishwarya Rai) मोस्ट अवेटेड तमिल फिल्म पोन्नियिन सेलवन के जरिए साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने के साथ-साथ अमेजन प्राइम पर भी दिखाई जायेगी। ऐश्वर्या रॉय (Aishwarya Rai) की फिल्म को डिजिल राइट्स अमेजन प्राइम ने एक बड़ी रकम में खरीद लिया है।

पोन्नियिन सेलवन के पार्ट 1 और पार्ट 2 के लिए स्ट्रीमिंग अधिकार अमेज़न प्राइम को रिकॉर्ड ₹125 करोड़ में मिले हैं। फिल्म की कहानी 10वीं सदी पर आधारित है। फिल्म में भारतीय महान राजाओं में एक राजा चोल की काल्पनिक कहानी को दिखाया गया है।

पोन्नियिन सेलवन दो भागों में रिलीज़ होगी, पहला पार्ट 30 सितंबर 2022 को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। निर्माता मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म पोन्नियिन सेलवन लेखक-कार्यकर्ता कल्कि कृष्णमूर्ति के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के कुछ दिनों बाद फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखाया जाएगा। इसका रिलीज डेट की अभी जानकारी सामने नहीं आयी है।

फिल्म को चार भाषाओं हिंदी, कन्नड़, मलयालम और तेलुगु में रिलीज किया जायेगा। पोन्नियिन सेलवन में जयम रवि, ऐश्वर्या राय बच्चन और त्रिषा समेत कई कलाकार हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

RELATED ARTICLES

Most Popular