Shahrukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान यानि की शाहरुख खान (Shahrukh Khan) एक बार फिर से टीवी पर वापसी करने वाले हैं। ऑनस्क्रीन की सबसे मशहूर जोड़ी काजोल और शाहरुख टीवी पर साथ में नजर आने वाले हैं। दरअसल, टीवी का सबसे पॉपुलर शो झलक दिखला जा एक बार फिर से ऑनस्क्रीन होने वाला है। इस शो की चर्चा चारों ओर है। शो को शाहरुख खान (Shahrukh Khan), काजोल (Kajol) और मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) जज करने वाले हैं।
#ShahRukhKhan (@iamsrk), #Kajol (@itsKajolD), #FarahKhan approached for ‘Jhalak Dikhhla Jaa’
Read: https://t.co/nUfdwUNisw pic.twitter.com/JcNLlR4OYE
— IANSLIFE (@ianslife_in) April 26, 2022
बताया जा रहा है कि झलक दिखला जा सीजन 10 के मेकर्स ने शो को जज करने के लिए शाहरुख खान (Shahrukh Khan), काजोल (Kajol) और मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) से बात की है। हालांकि अभी तक चैनल की ओर से इस खबर पर कोई खुलासा नहीं किया गया है। शो इसी साल जुलाई से टीवी पर आ सकता है। शो की कॉस्टिंग शुरु हो गई है।
झलक दिखला जा का सीजन 9 साल 2016 में आया था। उस सीजन को करण जौहर, फराह खान, गणेश हेगड़े और जैकलिन फर्नांडिज ने जज किया था। मनीष पॉल ने शो को होस्ट किया था।
बता दें कि शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ऐसा नहीं है कि पहली बार किसी रिएलिटी शो को जज करने जा रहे हैं। इससे पहले वो कौन बनेगा करोड़पति और पांचवी पास जैसे शोज को होस्ट कर चुके हैं। लेकिन इस बार उन्हें काजोल के साथ टीवी पर देखना ज्यादा दिलचस्प होगा।
वहीं शाहरुख की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो उनमें पठान और डंकी शामिल है। पठान में शाहरुख के साथ दीपिका पादकुोण और जान अब्राहम नजर आने वाले हैं।