Bade AchHe Lagte Hain 2 : सोनी टीवी पर इन दिनों बड़े अच्छे लगते हैं (Bade AchHe Lagte Hain 2) सीरियल को काफी पसंद किया जा रहा है। राम और प्रिया का किरदार निभाने वाले दिशा परमार और नुकुल मेहता दर्शकों के पसंदीदा बन गए हैं। दोनों की अजब-गजब हरकतें दर्शकों को खूब भाती है। इन दिनों सीरियल में राम और प्रिया के बीच अनबन चल रही है। जब से प्रिया को राम की एक्स गर्लफ्रैंड के बारें में पता चला है वो बहुत परेशान हो गई है। इसी बीच बड़े अच्छे लगते हैं (Bade AchHe Lagte Hain 2) सीरियल में कंडोम सीन दिखाया गया है।
Sar dard bhagaane ke chakkar mein, Ram ko hone wala hai aur sar dard! 🤣 Dekhiye #RayaKaSafar #BadeAchheLagteHain2, aaj raat 8 baje, sirf Sony par.#BALH2 @ektarkapoor @nakuulMehta @disha11parmar pic.twitter.com/vY2rIxJzbU
— sonytv (@SonyTV) March 31, 2022
होली पार्टी में शिविना के भांग वाले मॉकटेल को पीने वाले सभी लोगों को अब सिर में दर्द होने वाला है। प्रिया अपने सिर दर्द से काफी परेशान है। प्रिया को ऐसा लग रहा है कि राम ने ही उसे भांग पिलाई ताकि उसकी और वेदिका के बारें में वो छुपा सके। इसके बाद अजय कमरे में आता है और प्रिया को एक पार्सल देकर जाता है। अजय कहता है कि राम ने ये पार्सल प्रिया के लिए केमिस्ट से खरीदा है। जब प्रिया पार्सल को खोलती है तो उसमें से कंडोम का पैकेट निकलता है।
ये देखकर प्रिया शॉक हो जाती है और राम को गलत समझ बैठती है। प्रिया को लगता है कि राम उसके करीब आकर उसे चीजें ठीक करना चाहता है और अगर इतना ही काफी नहीं था तो राम भी प्रिया की कंफ्यूजन और गलतफहमी को हवा देगा। राम जब कमरे में आता है तो प्रिया को पार्सल के मंगवाने की बात को मानता है और कमरे के पर्दे बंद कर देता है। साथ ही राम कहता है कि उसने सारा दीदी से इस बारें में बात की ये सुनकर प्रिया और ज्यादा शॉक हो जाती है।
सीरियल के इस सीन ने दर्शकों का जमकर एंटरटेन किया है वो हंस-हंस कर लोट-पोट हो रहे हैं।